फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health Minister Dhan Singh Rawat inaugurated health fair in Raipur block

उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर ब्लॉक में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, कहा- प्रदेश करेगा नई उपलब्धियां हासिल

Mon, 18 Apr 2022 06:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Apr 2022 06:47 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर विकासखंड में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य से पूर्व राज्य को टीबी मुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Health Minister Dhan Singh Rawat inaugurated health fair in Raipur block
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि क्षय मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखंड जल्द ही क्षय रोग मुक्त राज्य बनेगा। अभियान के निर्धारित लक्ष्य से पहले ही उत्तराखंड इस उपलब्धि को हासिल करेगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश भर में बड़े स्तर पर जन जागरूता अभियान चला कर क्षय रोग मरीजों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्रदेश में एक से 19 आयु के बच्चों में पेट के कीड़ों के प्रति जागरूकता व उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चला कर राज्य को शीघ्र कृमि मुक्त बनाने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया गया। जिससे बच्चों को कुपोषण का शिकार होने से बचाया जा सके। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर विकासखंड में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य से पूर्व राज्य को टीबी मुक्त किया जाएगा। विधायक उमेश शर्मा काऊ की मांग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर को 10 बेड से उच्चीकृत कर 30 बेड का अस्पताल बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश की गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार ने घर से अस्पताल और अस्पताल से घर आने-जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस खुशियों की सवारी की व्यवस्था की है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करना होगा।

दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए आपातकाल के लिए एयर एंबुलेंस सेवा को हेल्पलाइन नंबर 108 से जोड़ दिया गया है। जिससे गंभीर मरीजों को आपतकालीन स्थिति में डीएम व सीएमओ की अनुमति पर हायर सेंटर लाया जा सकेगा। 

राज्य में औसतन 30 हजार लोग प्रतिदिन चिकित्सालयों में उपचार के लिए आते

मंत्री ने कहा कि राज्य में औसतन 30 हजार लोग प्रतिदिन चिकित्सालयों में उपचार के लिए आते हैं। जिनके लिए सरकार ने अस्पतालों में निशुल्क दवाईयां व पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था की है। सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह व स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।

उन्होंने स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से आम जनता को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य लाभ लेने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज पांडेय, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सरोज नैथानी, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज अप्रेती, एसीएमओ डॉ. सीएस रावत, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर डॉ. केएस रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

ये भी पढ़ें...हरीश रावत का अनोखा प्रस्ताव: पढ़िए 'हरदा' ने क्यों कहा-भाजपा के साहसपूर्ण निर्णय से सीएम धामी मेरे क्लब में आने से बच गए

स्वास्थ्य मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल
रायपुर ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य मेले में डिजिटल हेल्थ आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। विभाग की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। वहीं, मरीजों को मुफ्त दवाईयां, मधुमेह व उच्च रक्तचाप की जांच की गई। आयुष विभाग, होम्योपैथी, खाद्य सुरक्षा विभाग के अलावा आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed