फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat proposed to form former CM club, CM Pushkar singh Dhami

हरीश रावत का अनोखा प्रस्ताव: पढ़िए 'हरदा' ने क्यों कहा-भाजपा के साहसपूर्ण निर्णय से सीएम धामी मेरे क्लब में आने से बच गए

Tue, 19 Apr 2022 09:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Apr 2022 09:35 AM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत (हरदा) ने सवाल करते हुए कहा कि उनकी स्थिति देखने के बाद शायद ही कोई मुख्यमंत्री रहा व्यक्ति फिर से चुनाव लड़ने की हिम्मत करेगा। उन्होंने एक अनोखा प्रस्ताव रखा है। 

विज्ञापन
Harish Rawat proposed to form former CM club, CM Pushkar singh Dhami
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के साहसपूर्ण निर्णय की वजह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके क्लब में आने से बच गए। उन्होंने कहा कि वह कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे कि क्यों वे लोग एक अनौपचारिक पूर्व मुख्यमंत्री क्लब बना लें। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समझदार लोग हैं, वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे। जो हम जैसे हैं वह चुनाव लड़ रहे तो हार रहे हैं। राज्य हम पर खर्च भी कर रहा है। पूर्व सीएम ने सवाल करते हुए कहा कि उनकी स्थिति देखने के बाद शायद ही कोई मुख्यमंत्री रहा व्यक्ति फिर से चुनाव लड़ने की हिम्मत करेगा।
विज्ञापन


वह अपने कुछ पूर्व साथियों से बात करेंगे कि क्यों न वह लोग एक अनौपचारिक पूर्व मुख्यमंत्री क्लब जैसा बना लें। जिसमें हर महीने कहीं बैठकर राज्य के सामने जो समसामयिक चुनौतियां हैं, उस पर आपस में बातचीत करें और कोई सुझाव हमारा निकल आए तो उस सुझाव को सार्वजनिक करें। सारे पूर्व तो भाजपा के पास हैं, यदि वे हिम्मत करें, तो वह इस प्रस्ताव को सार्वजनिक भी कर रहे और व्यक्तिगत तौर पर भी उनसे बातचीत करके प्रस्ताव को विधिवत रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश ने इशारों ही इशारों में कहा- अभी 2027 का मैच भी खेलेंगे

वहीं दूसरी तरफ हरीश रावत को लेकर एक और चर्चा सियासी गलियारों में है। जो लोग यह समझ रहे हैं कि विस चुनाव में मिली हार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सियासी सफर समाप्त हो गया है। उन्हें खुद हरीश रावत ने आज खुले मंच से संदेश दिया। कहा-अभी 2027 का मैच बाकी है और वह बैटिंग करने के लिए तैयार हैं। अपने संबोधन में हरीश ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, जोत सिंह गुनसोला जैसे नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि इस पीढ़ी के सभी नेता एक जीत के साथ विदाई चाहेंगे। हम सत्ता में वापसी के लिए प्रतीक्षा करेंगे। भाजपा ने भी 46 साल प्रतीक्षा की थी। हरीश ने कहा कि 2027 में हम जैसे सिपाहियों के पास आखिरी वक्त है। इसलिए उन्होंने पुन: डिजिटल सदस्यता भी ले ली है। 

ये भी पढ़ें...हनुमान जयंती पर युवक की हरकत: जुलूस के दौरान धार्मिक स्थल पर लगाया भगवा झंडा, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed