{"_id":"5ba5ce77867a55013c43b4a1","slug":"health-dash-board-inauguration-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ डैश बोर्ड का उद्घाटन आज, अब एक क्लिक पर मिलेगी मरीजों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ डैश बोर्ड का उद्घाटन आज, अब एक क्लिक पर मिलेगी मरीजों की जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
क्लिक
- फोटो : demo pic
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए अब हेल्थ डैश बोर्ड के जरिये मॉनीटरिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री समेत आला अफसर बोर्ड पर क्लिक कर किसी भी अस्पताल में मरीजों की संख्या, दवाओं और रक्त की उपलब्धता की जानकारी ले सकेंगे। हेल्थ डैश बोर्ड का उद्घाटन शनिवार को किया जा रहा है। इस पर क्लिक करते ही यह जानकारी हासिल कर सकेंगे कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की संख्या कितनी है। उनके लिए पर्याप्त दवाएं है या नहीं।
विज्ञापन
अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या कितनी है। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सभी डॉक्टरों के ओपीडी में मरीजों की संख्या और अस्पताल में प्रतिदिन वसूले गए शुल्क की जानकारी इससे हासिल की जा सकेगी। इससे विभिन्न जिलों में संचालित ब्लड बैंकों की भी निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन