फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Harrawala railway station will be seen in a new form work started

Dehradun News: नए रूप में दिखेगा हर्रावाला रेलवे स्टेशन, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, काम शुरू

Wed, 25 Oct 2023 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2023 04:29 PM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत दून के हर्रावाला स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun News Harrawala railway station will be seen in a new form work started
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का मास्टर प्लान - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

दून से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित हर्रावाला स्टेशन अब नए रूप में दिखेगा। इसके लिए मंगलवार से काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हर्रावाला स्टेशन के कायाकल्प का कार्य किया जाना है। इसकी शुरूआत दशहरा पर्व के साथ हो गई है। पहले चरण में स्टेशन भवन और दो प्लेटफाॅर्म बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत दून के हर्रावाला स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाएगा। लेकिन फिलहाल स्टेशन के पास भूमि उपलब्ध न होने की वजह से पहले चरण में सिर्फ स्टेशन भवन और दो प्लेटफॉर्म बनाने का कार्य किया जाएगा। अन्य कार्याें के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की ओर से राज्य सरकार से मांग की गई है। ऐसे में जमीन मिलने के बाद ही अन्य कार्य शुरू किए जाएंगे। 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

Uttarakhand: सात नवंबर को प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन होंगे छात्रसंघ चुनाव, आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना के तहत स्टेशन का वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट, एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल समेत यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। साथ ही स्टेशन की बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक नजर आएगी। इसके अलावा योजना में इमारत में सुधार, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल समाधान समेत ट्रेक लाइन का विस्तार किया जाएगा।

योजना के तहत होने वाले स्टेशन के कायाकल्प का काम 24 अक्तूबर से शुरू कर दिया गया है। अभी सिर्फ स्टेशन भवन और दो प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। अन्य कार्य भूमि उपलब्ध होने के बाद शुरू किए जाएंगे।
- एसएस रावत, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed