फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat threaten to murder

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जान को खतरा!

Mon, 25 Apr 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 25 Apr 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
harish rawat threaten to murder
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस सेवादल ने हरिद्वार में निकलने वाली दल बदल विरोधी पद यात्रा में निवर्तमान सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष पर भाजपा के इशारे पर जानलेवा हमला होने का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत घेरा तैयार करने की मांग उठाई है। 

सोमवार को दक्ष मंदिर से शुरू होकर दल बदल विरोधी पद यात्रा हरकी पैड़ी पहुंचेगी। यात्रा में निवर्तमान सीएम हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होगे।

विज्ञापन

यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ‌की मांग

harish rawat threaten to murder
मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था। - फोटो : Demo pic

इधर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के बैनर तले जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर एडीएम जीवन चंद्र नगयाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि देहरादून में भाजपा लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर हमला कर चुकी है।

अब यहां भी इस तरह का हमला हो सकता है। हरीश रावत व किशोर उपाध्याय की जान को खतरा है। मांग की कि यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में राहुल सूरी, अमित सैनी, नौशाद अली, मोनू उर्फ इमरान, जहांगीर अंसारी, मोहन सैनी, मनोहर भट्ट, पराग मिश्रा, रोशनी कादयान मौजूद रहे। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। 
- नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed