{"_id":"6246999d5e4a8d24031204ec","slug":"harish-rawat-threat-if-recommendation-is-not-canceled-i-will-sit-on-a-fast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत की धमकी: सिफारिश रद्द नहीं की तो उपवास पर बैठूंगा, बोले-तीन साल से खाली पदों को समाप्त किया जाना महापाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत की धमकी: सिफारिश रद्द नहीं की तो उपवास पर बैठूंगा, बोले-तीन साल से खाली पदों को समाप्त किया जाना महापाप
Sat, 02 Apr 2022 12:17 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:17 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि यह हजारों बेरोजगारों की आशाओं पर कुठाराघात है। अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है, इस सिफारिश को रद्द किया जाए।
विज्ञापन
harish rawat
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विभागों में तीन साल से खाली पदों को समाप्त करने के निर्णय को महापाप बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिश को रद्द करने का अनुरोध किया है। एक सप्ताह में सिफारिश रद्द न होने पर उन्होंने तपती धूप में उपवास करने की चेतावनी दी है।
अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि यह हजारों बेरोजगारों की आशाओं पर कुठाराघात है। अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है, इस सिफारिश को रद्द किया जाए। इसके लिए सरकार को एक सप्ताह का समय दिया जाता है। यदि इस बीच इसे निरस्त न किया गया तो वह तेज धूप में दोपहर 12 बजे से एक बजे तक उपवास पर बैठेंगे। ताकि सरकार को बेरोजगारों के दर्द का कुछ एहसास हो सके।
पति पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन पर धामी को दी शाबाशी
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई है। पूर्व सीएम ने कहा कि शाबाश पुष्कर सिंह धामी वृद्धावस्था पेंशन का यह निर्णय स्वागत योग्य है। लिखा कि मुख्यमंत्री धामी ने ऐसा कर अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों के पाप कुछ सीमा तक धो दिए हैं। कांग्रेस सरकार के समय में यह पेंशन पति-पत्नी दोनों को दिए जाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
हजारों लोग इससे लाभान्वित हो रहे थे। लेकिन भाजपा सरकार ने केवल एक परिवार-एक पेंशन का नियम लागू कर हजारों महिलाओं से उनकी पेंशन छीन ली। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन से ऐसी पात्र महिलाओं की पेंशन बंद हुई है, उसको उसी दिन से फिर से शुरू किया जाए। यदि मुख्यमंत्री इसके एरियर का भुगतान करें तो वह आगे बढ़कर न केवल उनका धन्यवाद देंगे बल्कि सीएम धामी को माला पहनाने भी जाएंगे।

उपनल कर्मचारियों की समस्या का हो समाधान
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दून और अन्य अस्पतालों में कार्यरत उपनल व पीआरडी से संबद्ध कर्मचारी उनसे मिले। इन कर्मचारियों ने आपातकाल में मानवता की सेवा की है। सरकार को उन्हें सेवा से मुक्त करने के बजाए उनकी समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। उधर विधायक एवं पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से शिष्टाचार भेंट की।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान