फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami announced Budget session will be held in summer capital Gairsain

उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

Fri, 01 Apr 2022 12:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Apr 2022 12:33 PM IST
सार

राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा का यह सत्र चुनाव के तत्काल बाद हुआ। इसमें सरकार लेखानुदान लेकर आई। अब सरकार पूरा बजट लेकर आएगी। बजट सत्र क्या गैरसैंण में आहूत होगा।

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami announced Budget session will be held in summer capital Gairsain
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

धामी सरकार का बजट सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका एलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार जून माह के दूसरे पखवाड़े में गैरसैंण में सरकार सत्र आहूत कर सकती है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का यह सत्र चुनाव के तत्काल बाद हुआ। इसमें सरकार लेखानुदान लेकर आई। अब सरकार पूरा बजट लेकर आएगी। बजट सत्र क्या गैरसैंण में आहूत होगा, इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर वहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी पूरी तैयारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक, जून महीने में सरकार बजट सत्र आहूत कर सकती है। इस बात की संभावना है कि सत्र जून महीने के दूसरे पखवाड़े से हो।  
विज्ञापन


बजट सत्र आहूत करने का है संकल्प
पूर्व हरीश रावत सरकार विधानसभा में यह संकल्प पारित कर चुकी है कि सरकार का हर बजट सत्र गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में आहूत होगा। इसी परंपरा को त्रिवेंद्र सरकार ने जारी रखा और अब धामी सरकार ने भी बजट सत्र वहीं आहूत करने के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था को देखने गैरसैंण जा सकती हैं स्पीकर
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में व्यवस्थाओं का मुआयना करने गैरसैंण जा सकती है। उनके इसी महीने के दूसरे हफ्ते में गैरसैंण जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रवास के दौरान वह भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed