फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat says, ready of ‌fair inquiry.

सीबीआई जांच पर बोले हरीश रावत, निष्पक्ष जांच के लिए पेश हूं

Sun, 01 May 2016 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 May 2016 08:30 AM IST
विज्ञापन
harish rawat says, ready of fair inquiry.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के बहुचर्चित स्टिंग मामले को लेकर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद ही मोर्चा संभाला। बीजापुर गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब, रावत ने सीबीआई जांच के घेरे में आई स्टिंग की सीडी के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, उनके पुत्र साकेत और भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा। साथ ही सीडी में पत्रकार की टिप्पणियों को उकेरते हुए रावत ने कई सवाल उठाए।

विज्ञापन


रावत ने कहा कि राज्य आरोप-प्रत्यारोप में फंसे, इससे बेहतर है कि सीबीआई को अब तक के सारे आरोपों की जांच सौंप दी जाए। 2002 से पहले चौखुरी, बेरीनाग में वन भूमि कब्जाने में भाजपा के कई शीर्ष नेता फंसे थे।
विज्ञापन


जांच की टाइमिंग पर उठाए सवाल
2012 में ओनीडा फैक्ट्री में लगी आग के मामले में जांच अधिकारी ही बदल दिया गया। रावत ने कहा कि जांच 2007 से लेकर अब तक के सारे प्रकरणों की होनी चाहिए। उन्होंने ने सीबीआई जांच पर सीधे सवाल तो नहीं उठाए, लेकिन कहा कि इस जांच की टाइमिंग से मंशा पर सवाल उठता है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में केंद्र धनबल के साथ अब सीबीआई बल का भी सहारा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टिंग करने वाले पर भी निशाना
उन्होंने कहा कि जांच इस मामले की भी होनी चाहिए कि स्टिंग को सामने लेकर आने वाले पत्रकार के खिलाफ पूर्व में दर्ज किए गए सभी मुकदमे वापस क्यों ले लिए थे। रावत ने बाकायदा स्टिंग में शामिल रहे उमेश शर्मा के कहे हुए शब्दों को उकेरा और कहा कि जांच का विषय यह भी होना चाहिए कि यह व्यक्ति विजय बहुगुणा के कार्यकाल में जिस साकेत नाम के व्यक्ति की सेटर होने की बात कर रहा है, क्या यह व्यक्ति विजय बहुगुणा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास से ऑपरेट करता रहा।

पूर्व सीएम के खिलाफ विजिलेंस में की शिकायत  

harish rawat says, ready of fair inquiry.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

स्टिंग प्रकरण में सीबीआई की जांच शुरू हो चुकी है, वहीं दून में उनके विरुद्ध विजिलेंस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। राजपुर रोड निवासी देवेंद्र सिंह पंवार ने पुलिस अधीक्षक विजिलेंस को लिखे शिकायती पत्र में कहा कि सीडी प्रकरण की जांच कर मामले में पूर्व सीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के खिलाफ विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए प्रलोभन देने का आरोप बनता है। राष्ट्रीय चैनल में दिखाई गई सीडी में पूर्व सीएम ने स्पष्ट कहा है कि वे आंखें मूंद लेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed