{"_id":"5c2c9117bdec22569e113a9c","slug":"harish-rawat-said-narendra-modi-biggest-liar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने पीएम मोदी पर बोला हमला, लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने पीएम मोदी पर बोला हमला, लगाए ये आरोप
Wed, 02 Jan 2019 03:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 02 Jan 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
harish rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में लोकतंत्र को खतरा है। उन्होंने मोदी को दुनिया का सबसे बड़ा नाटककार बताया। उन्होंने कहा कि यह साल परिवर्तनशील है और फिर से 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की केंद्र सरकार बनेगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को कांग्रेस की कार्यसमिति का सदस्य बताया। वे हरिद्वार में आयोजित सम्मान समारोह में जनता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार को ज्वालापुर स्थित अनुराग पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर आयोजित सम्मान समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि जिनकी आवाज कमजोर हैं कांग्रेस उनकी आवाज है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को जवाहर लाल नेहरू ने लागू कर देश की जनता को अधिकार दिए। आज उस लोकतंत्र पर सत्ता से खतरा मंडरा रहा है। बोलने की आजादी से लेकर देश में घूमने की भी आजादी नहीं है। उन्होंने भाजपा को अहंकार का रावण बताते हुए कहा कि ये लोकतंत्र का अपहरण कर लेंगे। यूपी के बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग मांस या खाल को बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें घेरकर मारा जा रहा है। एक इंस्पेक्टर जो कि सच्चाई का साथ दे रहा था उसे सरेआम मार दिया गया। क्या यही हिन्दुस्तान के सनातन धर्म का मिजाज है।
विज्ञापन
उन्होंने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास से तीन प्रदेशों में भाजपा को उखाड़ फेंककर कांग्रेस ने सरकार बनाई और अपने वादे पूरे कराए। उन्होंने राफेल, राम मंदिर समेत अन्य मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा नाटककार बताया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि हरीश रावत को कांग्रेस में शीर्ष पद मिलने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। अध्यक्षता करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि राहुल गांधी और हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती से उतरेंगे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने हरीश रावत को हरिद्वार से लोकसभा चुनाव में उतरने को प्रस्ताव रखा। सपना श्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया तो संचालन राजीव चौधरी एवं मकबूल कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यह कांग्रेसी हुए शामिल
पूर्व सांसद हरपाल साथी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, मनोहर लाल शर्मा, पूर्व विधायक तस्लीम अहमद, किरणपाल वाल्मीकि, अंशुल श्रीकुंज, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, डा. संतोष चौहान, नईम कुरैशी, फुरकान अली, राव शेर मोहम्मद, राजेश रस्तौगी, धर्मेंद्र प्रधान, मनोज जैन, सुमित तिवारी, विभाष मिश्रा, आकाश भाटी, मनीष कर्णवाल, रवीश भटीजा, रोशनलाल, डा. उमादत्त शर्मा, अमरदीप रोशन, नितिन तेश्वर, रतन सिंह, सत्यवीर सिंह इरशाद अहमद, मेहर सिंह, अशोक टंडन, सलीम खान, राजेश शिवपुरी, आदर्श जेतली, हरिराम कुमार, जगत सिंह रावत, सुधीर त्यागी, रियाजुल हसन, दलजीत सिंह मान, संजीव नैयर, रवि बाबू शर्मा, सुरेंद्र तेश्वर, रामकिशन धीमान, सतीश भाटिया, कुंवर बाली, पार्षद महावीर वशिष्ठ, सुहैल कुरेशी, उदयवीर चौहान, राजीव भार्गव, ग्रेस कश्यप, विमला पांडेय, दीपक जखमोला, विमला पांडेे, बीना कपूर, रविकांत मलिक, रामकिशन गोयल, जगदीश अत्री, कृष्ण कुमार, पीएल कपिल, महंत अनिल गिरि, तोष जैन, संजय सैनी, किरत सिंह, वीर सिंह सैनी, कपिल कुमार, सत्यनारायण शर्मा, अशरफ अब्बासी, आशीष सैनी, रश्मि चौधरी आदि शामिल हुए।