फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat meet with sonia gandhi

बगावती सुरों पर आलाकमान से हरीश रावत करेंगे बात

Thu, 04 Sep 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Sep 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
harish rawat meet with sonia gandhi

मुख्यमंत्री हरीश रावत अब छह सितंबर को दिल्ली जाएंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को भी जाना है। प्रदेश में मंत्रियों और विधायकों की बयानबाजियों ने उत्तराखंड की राजनीति में फिर गरमाहट घोल दी है।

विज्ञापन


शांत होने का नाम नहीं ले रही गुटबाजी
दरअसल उत्तराखंड के तमाम लंबित राजनीतिक मसले हैं जिन पर कांग्रेस आलाकमान को अब फैसला लेना ही होगा। उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। बहुगुणा कैंप से जुड़े नेताओं के साथ अब हरीश रावत कैंप के विधायकों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल लंबे समय से बहुगुणा कैंप अपनी उपेक्षा और रावत सरकार की कार्यप्रणाली की शिकायतें दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं से करता आ रहा है। बहुगुणा कैंप की ओर से आने वाले बयानों पर अभी तक मुख्यमंत्री कोई सीधी टिप्पणी नहीं कर रहे थे लेकिन हाल के बयानों के बाद वे भी मुखर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नेताओं के रखना चाहते हैं अपना पक्ष
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय नेताओं के सामने दो टूक अपना पक्ष रखना चाहते हैं। पार्टी के कुछ नेता जिस तरह बयानबाजी कर गुटबाजी को हवा दे रहे हैं और कांग्रेस के मंत्री सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के निर्देशों का कैबिनेट के बाहर बयान देकर विरोध कर रहे हैं इसकी जानकारी भी दी जाएगी।

केंद्रीय नेता उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं को एक साथ बैठाकर राज्यसभा सीट पर उम्मीदवारी, बहुगुणा कैंप की उपेक्षा और प्रदेश कार्यकारिणी को अंतिम रूप जैसे फैसलों पर अपना फैसला सुनाएंगे। बहुगुणा कैंप सहयोगी (पीडीएफ) मंत्रियों को हटाकर कैबिनेट में अपने विधायकों को शामिल करने का दबाव भी लंबे समय से बना रहा है।


विधायक मयूख महर के बाद अब मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों में ढिलाई को लेकर गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राम ने निर्माण कार्य शुरू न होने पर पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर के साथ दो अक्तूबर से गांधी चौक पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed