हरीश रावत के दो चेहरे हैं: विजय बहुगुणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर आरोप लगाया कि उनके दो चेहरे हैं। कांग्रेस से बगावत को उन्होंने अपने जीवन का दूसरा बड़ा फैसला बताया। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड का राजनीतिक प्रदूषण दूर करने के लिए ही वे इस पार्टी में शामिल हुए हैं।
बहुगुणा ने कहाकि मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक वह चेहरा है जो कि जनता के सामने दयनीय बन कर रोता है। दूसरा वह है जो बड़ी संकीर्णता के साथ सिर्फ अपना हित देखता है।
वे मेरे मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान विकास के कार्यों में लगातार रोड़े अटकाते रहे। इस समय राज्य में अवैध खनन, शराब माफियाओं के अलावा भ्रष्टाचार चरम पर है।
'जज की नौकरी छोड़कर आंदोलन से जुड़ना पहला बड़ा फैसला'
बहुगुणा ने कहा हरीश रावत की कारगुजारियों को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को भी बताता रहा पर कुछ भी नहीं किया गया। ऐसे हालात में चुप बैठकर प्रदेश की दुर्दशा देखने के बजाय यह कदम उठाना मजबूरी बन गया।
उन्होंने कहाकि जज की नौकरी छोड़ कर अलग राज्य बनाने के आंदोलन से जुड़ने का फैसला उनके जीवन का पहला बड़ा फैसला था। इसके बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होना उनके जीवन का दूसरा बड़ा फैसला है।
इसके पीछे उत्तराखंड को राजनीतिक प्रदूषण से बचाकर विकास के रास्ते पर लाना है। भाजपा में हम बिना शर्त आए हैं। यहां अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से स्थान बनाएंगे।