फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat involved in illegal mining

'अवैध खनन में शामिल हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री'

Thu, 11 Sep 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 11 Sep 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
harish rawat involved in illegal mining

भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन


प्रदेश में माफियाराज स्थापित
बुधवार को रुड़की के एक होटल में बैठक का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में माफियाराज स्थापित कर दिया है। खनन के नाम पर प्राकृतिक संपदा का दोहन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद भी खनन के खेल से अछूते नहीं हैं।
विज्ञापन


मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर बच्चों से संवाद स्थापित कर प्रधानमंत्री ने एक नई पहल की है, जो मजबूत भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश सरकार को विकास विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने राजजात यात्रा का आयोजन कराया लेकिन पूरी यात्रा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराधों पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। कहा कि नवंबर में विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस के अंतर्कलह में उलझ कर रह गई है।


दूसरे सत्र में सांसद रमेश पोखिरयाल निशंक और प्रदेश के महामंत्री संगठन संजय कुमार ने भाजपा को हर वर्ग की हितैषी बताया।

मंडल अध्यक्ष रमेश सरीन की अध्यक्षता तथा सौरभ गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में पूर्व मंत्री खजानदास, पूर्व प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश जैन, जिलाध्यक्ष राजपाल, जिला महामंत्री गौरव गोयल, सुशील त्यागी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन त्यागी, आदेश सैनी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सावित्री मंगला, मिथिलेश सैनी, सुनीता गोस्वामी, हेमा रावल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने नेताओं का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed