{"_id":"6e4768e988e8cdd03efcf6660b2121eb","slug":"harish-rawat-checkup-in-doon-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल पहुंच सीएम रावत ने कराया चेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल पहुंच सीएम रावत ने कराया चेकअप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Feb 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दून अस्पताल पहुंचकर अपना रूटीन चेकअप करवाया। खांसी-जुकाम की समस्या पर उन्होंने कान-नाक-गला (ईएनटी) के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में आवश्यक जांच करवाई।
विज्ञापन
सीटी स्कैन भी
बृहस्पतिवार देर शाम मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दून अस्पताल पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। वरिष्ठ फिजिशियन डा. केसी पंत और न्यूरो सर्जन डॉ. डीपी तिवारी ने उनके स्वास्थ्य की रूटीन जांच की। इसके बाद उन्होंने ईएनटी की ओपीड़ी में भी अपनी जांच कराई। खांसी-जुकाम और नाक में दर्द पर चिकित्सकों ने उन्हें जरूरी परामर्श दिए।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने एहतियातन उनका सीटी स्कैन भी कराया। रूटीन जांच के बाद मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस अवसर पर अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. आरएस असवाल, वरिष्ठ आन्दोलनकारी मोहन खत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन