फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat can meet with sonia gandhi

मंत्रिमंडल विस्तार पर गरमाई सियासत, CM जाएंगे दिल्ली दरबार

Sun, 24 Jul 2016 12:31 PM IST
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Jul 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
harish rawat can meet with sonia gandhi
हरीश रावत - फोटो : ANI

उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के समापन के बाद अब मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राजनीति गरमाने लगी है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी समेत दर्जन भर विधायकों ने मंत्री पद की दावेदारी कर दी है। दावेदारों की लंबी फेहरिस्त ने न सिर्फ सीएम रावत बल्कि केंद्रीय आलाकमान की भी मुसीबत बढ़ा दी है। मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर सूत्र बता रहे हैं कि सीएम एक दो दिन में सूची के साथ दिल्ली दरबार भी पहुंचने वाले है।

दावेदारों में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व मंत्री नवप्रभात, विधायक गणेश गोदियाल, डा. जीतराम, ममता राकेश, विजयपाल सजवाण, हेकेश खर्कवाल, मनोज तिवारी, मयूक महर, फुरकान अहमद, सुंदरलाल मंदरवाल जैसे विधायक शामिल हैं। अब तो विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और उपाध्यक्ष डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


दो पूर्व मंत्रियों राजेंद्र सिंह भंडारी और नवप्रभात का दावा है कि वह वरिष्ठतम सदस्यों में हैं और मंत्री पद का भी अनुभव है लिहाजा उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि विधायक ममता राकेश का कहना है कि उनके पति स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश के मौत के बाद ही मंत्री पद खाली हुआ है ऐसे में पति की जगह उन्हें मंत्री बनाया जाए। विधायक फुरकान पार्टी का मुस्लिम चेहरा होने की वजह से दावेदारी कर रहे हैं। बहरहाल मंत्री पद की कुर्सी किसके हाथ लगती है इसकी तस्वीर एक दो दिन में साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed