फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat blame bjp for bad policy.

हरीश का पलटवार, नीति गलत है तो भाजपा सरकार ने ही बनाई

Sat, 29 Aug 2015 10:42 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 29 Aug 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
harish rawat blame bjp for bad policy.

भाजपा द्वारा सरकार पर लगाए गए अवैध खनन के आरोप पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में बीसी खंडूड़ी सरकार के समय की खनन नीति लागू है। उसमें स्पष्ट है कि निजी भूमि स्वामियों को पट्टे दिए जाने में प्राथमिकता मिलेगी। ऐसे में भाजपा कौन से सवाल खड़े कर रही हैं, यदि नीति गलत है तो भाजपा की सरकार ने ही बनाई है।

विज्ञापन


यदि नीति से बाहर कुछ हुआ तो भाजपा लिखित में शिकायत करे, कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मामले में राजनीति कर रही है। तथ्यहीन राजनीति से प्रदेश का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शराब नीति भी भाजपा ने ही बनाई थी, जिससे प्रदेश के खजाने को कम और पोंटी चड्ढा को ज्यादा फायदा हुआ।
विज्ञापन


अब भाजपा कह रही है कि कांग्रेस ने गोलमाल कर लिया। बता दें कि बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार ने नदियों में बह गई कृषि पर खनन पट्टे नियमों को ताक पर रखकर माफिया को दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा हर आरोप साबित हुआ : बलूनी

harish rawat blame bjp for bad policy.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि सीएम हरीश रावत की हर मामले में भाजपा को कोसने की आदत बन गई है। भाजपा ने कहा कि आपदा में घोटाला हुआ, वह साबित हो गया।

भाजपा ने कहा कि शराब नीति में बंदरबांट हुई, सीएम के सचिव के स्टिंग आपरेशन ने यह बात सच की। भाजपा ने अवैध खनन का मुद्दा उठाया वह भी एनजीटी में साबित हो गया। इन सब अनियमितताओं को रोकने के बजाय हरीश सरकार भाजपा के खिलाफ ही मुकदमा कायम कराने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed