{"_id":"5723629d4f1c1b5b1fa91612","slug":"haridwar-won-cricket-match-from-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में पौड़ी ने हरिद्वार को तीन रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबले में पौड़ी ने हरिद्वार को तीन रनों से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार की टीम ने पौड़ी को हरा दिया। अमोल और आरव के शानदार प्रदर्शन से हरिद्वार ने पौड़ी पर तीन रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड रायपुर में चल रही अंतर जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हरिद्वार और पौड़ी जनपद की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहले टॉस जीतकर पौड़ी की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। हरिद्वार की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 176 रन बनाये।
विज्ञापन
टीम के लिये आरव ने 37 व अमोल ने 60 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पौड़ी की टीम 41.5 ओवर में 173 रनों पर पहुंचते-पहुंचते आल आउट हो गई। हरिद्वार ने तीन रनों के अंतर से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन