{"_id":"6886439d303bcd52960fed3c","slug":"haridwar-stampede-mansa-devi-trust-will-give-rs-5-lakh-each-to-the-families-of-the-deceased-and-rs-1-lakh-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार भगदड़: मनसा देवी ट्रस्ट मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख, घायलों को एक-एक लाख रुपये देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार भगदड़: मनसा देवी ट्रस्ट मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख, घायलों को एक-एक लाख रुपये देगा
Sun, 27 Jul 2025 08:54 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:54 PM IST
सार
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद यह निर्णय मंदिर ट्रस्ट ने लिया है।
विज्ञापन
मनसा देवी भगदड़
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनसा देवी ट्रस्ट व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने ट्रस्ट की ओर से सहायता राशि की घोषणा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपये ट्रस्ट की ओर से देने की घोषणा की।
विज्ञापन
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद यह निर्णय मंदिर ट्रस्ट ने लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की आशंका नहीं थी। सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर ट्रस्ट के सेवादारों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को नीचे सीढ़ी से रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर जब नीचे पहुंचे तो सीढ़ी पर एक महिला बच्चे को लेकर फिसलकर गिरी थी।
विज्ञापन
हरिद्वार भगदड़ में आठ की मौत: माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, फैली अफवाह; भीड़ में दबे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
ट्रस्ट के सेवादार और पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रयास शुरू किया इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी। इस बीच भगदड़ मची और कई लोग चपेट में आ गए। इससे जो जनहानि हुई है वह काफी मर्माहत करने वाली है। सुरक्षा उपायों को लेकर जल्द ही राजाजी टाइगर रिजर्व और अन्य जिम्मेदारों के साथ बैठक की जाएगी। फिलहाल बिजली के तार टूटने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है।