{"_id":"6885bb64c968d68e5b09e7d0","slug":"haridwar-mansa-devi-temple-stampede-many-devotees-headrush-causes-chaos-photos-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार भगदड़ में आठ की मौत: माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, फैली अफवाह; भीड़ में दबे लोग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार भगदड़ में आठ की मौत: माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, फैली अफवाह; भीड़ में दबे लोग, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:27 AM IST
सार
Haridwar Stampede: चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट लगने की अफवाह फैला दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।
विज्ञापन
1 of 5
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रविवार की सुबह मनसा देवी मंदिर दर्शन जाने वाले श्रद्धालुओं ने सोचा भी नहीं होगा कि वे काल के गाल में समा जाएंगे। मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट लगने की अफवाह फैला दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
देखते ही देखते लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए। हादसे में एक बच्चे समेत 35 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें आठ श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की गई है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि एम्स में कुल 15 घायल लाए गए थे, जिसमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 10 अभी यहां भर्ती हैं। इनमें दो साल की एक बच्ची, 26 वर्षीय युवती व 56 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
3 of 5
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल में अफरा-तफरी के बीच परिजनों की आंखों में आंसू और दिलों में गम साफ देखा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। कुल 35 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें से आठ श्रद्धालुओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मभगदड़ की घटना में घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए 108 सेवा की सात एंबुलेंस और 'खुशियों की सवारी' की दो एंबुलेंस मौके पर तैनात की गईं।
विज्ञापन
5 of 5
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़
- फोटो : संवाद
इन एंबुलेंस सेवाओं के माध्यम से कई घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।