{"_id":"6a9ebcf479110593fb0da46e","slug":"chamoli-news-bear-attacked-villager-while-he-was-working-in-field-in-kalgoth-village-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: कलगोठ गांव में खेत में काम करने के दौरान भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, कुर्सी के सहारे पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: कलगोठ गांव में खेत में काम करने के दौरान भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, कुर्सी के सहारे पहुंचाया अस्पताल
Mon, 07 Sep 2026 07:08 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:08 PM IST
सार
ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीण का हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूरस्थ कलगोठ गांव में सोमवार को खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में सड़क न होने पर ग्रामीणों ने उसे कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाया और फिर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।
विज्ञापन
कलगोठ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (48) पुत्र शेर सिंह सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव से लगभग एक किलोमीटर ऊपर खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। वीरेंद्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया। लोगों के शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया लेकिन तब तक वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
चमोली: स्कूल जा रहे थे बच्चे, अचानक सामने आ धमका भालू, दो शावक भी थे साथ, चिल्लाते हुए जान बचाकर दौड़े
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें कुर्सी के सहारे गांव से सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन से उन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया जहां उनका उपचार शुरू किया गया। ग्राम प्रधान सहदेव सिंह ने बताया कि भालू के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है। लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू से निजात दिलाने की मांग की।