फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Robbery DGP Abhinav Kumar visited spot said- we will caught miscreants Soon

Haridwar Robbery: डीजीपी ने किया घटनास्थल का दौरा, कहा-पुलिसिया ढंग से करेंगे अपराधियों का स्वागत

Tue, 03 Sep 2024 10:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Sep 2024 10:47 PM IST
सार

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि रविवार को हुई डकैती प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी घटना है। इसे हमने चुनौती के तौर पर स्वीकार किया है।

विज्ञापन
Haridwar Robbery DGP Abhinav Kumar visited spot said- we will caught miscreants Soon
डीजीपी ने लिया घटनास्थल का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में हुई डकैती की घटना के बाद पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार मंगलवार रात हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने डामकोठी में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और अन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और अभी तक की विवेचना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शोरूम के मालिक अतुल गर्ग से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। भरोसा दिलाया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि रविवार को हुई डकैती प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी घटना है। इसे हमने चुनौती के तौर पर स्वीकार किया है। हरिद्वार के अफसरों और एसटीएफ की बेस्ट टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन


अपराधी को पकड़ेंगे और माल भी बरामद करेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी जांच पड़ताल पर नजर बनाए हुए हैं। इसलिए एसटीएफ को भी खुलासे में लगाया गया है। कहा कि देवभूमि में पर्यटक व तीर्थ यात्रियों का स्वागत होता है। जो भी अपराधी इस तरह का दुस्साहस करेंगे, चाहे वो कहीं के भी हों, उनका पुलिसिया ढंग से स्वागत करना हमें आता है। जल्द निकट भविष्य में इसका सही खुलासा होगा और माल भी बरामद होगा। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar: चार करोड़ की डकैती...हरियाणा से जुड़े बदमाशों के तार, पुलिस को यूपी से भी मिले अहम सुराग

डीजीपी ने अधीनस्थों की बैठक लेते हुए कहा कि बदमाशों का हुलिया अन्य राज्यों की पुलिस से साझा किया जाए। उनके वाहनों की डिटेल लेकर सर्विलांस की मदद से मोबाइल आदि की जानकारी जुटाएं। डीजीपी ने कहा कि तकनीक के साथ-साथ मुखबिर तंत्र की मदद भी ली जाए।

कोई भी एंगल छूटना नहीं चाहिए। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने डीजीपी को अलग-अलग राज्यों में बदमाशों की तलाश कर रही पुलिस टीमों की अपडेट उपलब्ध कराई। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम पंकज गैरोला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed