फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Robbery Criminals linked to Haryana police also got important clues from UP

Haridwar: चार करोड़ की डकैती...हरियाणा से जुड़े बदमाशों के तार, पुलिस को यूपी से भी मिले अहम सुराग

Tue, 03 Sep 2024 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Sep 2024 09:48 PM IST
सार

Haridwar Robbery Case: रविवार की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वैलर्स के नाम से बने शोरूम में हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों ने करोड़ों की डकैती की थी। इस मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस और सीआईयू की 11 टीमें गठित की हैं, जो डकैतों के खोजबीन में लगी हैं।

विज्ञापन
Haridwar Robbery Criminals linked to Haryana  police also got important clues from UP
शोरूम में डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीबालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में चार करोड़ की डकैती डालने वाले बदमाशों के तार हरियाणा और उत्तरप्रदेश से जुड़ रहे हैं। पुलिस और सीआईयू की पांच टीमें इन राज्यों में पहुंच गई हैं। हरियाणा में खासतौर पर टीमें खोजबीन में जुटी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली सहित आसपास के जिलों में भी टीमें लगी हैं। बदमाशों से जुड़े कुछ लोगों तक पुलिस के पहुंचने की भी बात कही जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वैलर्स के नाम से बने शोरूम में हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों ने करोड़ों की डकैती की थी। इस मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस और सीआईयू की 11 टीमें गठित की हैं, जो डकैतों के खोजबीन में लगी हैं। आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने भी घटनास्थल पहुंचकर अतुल गर्ग से जानकारी लेकर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया था। साथ ही मामले में एडीजी लॉ एंड कानून ने भी जिले की संयुक्त टीम के साथ ही एसटीएफ को भी डकैती के खुलासे के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। टीमें अब तक एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों के पीछे लगी हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand:  प्रदेश में शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश, ठेका संचालकों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती से पहले तीन दिन हरिद्वार में ठहरे थे बदमाश

प्रारंभिक जांच-पड़ताल में ज्वालापुर के एक आश्रम में रुकने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने छानबीन में पाया कि आश्रम में रुके तीन लोगों ने फर्जी आधार और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज कराया था। पुलिस सीसीटीवी और बदमाशों के हुलिए से इसकी जांच कर रही है।

डकैती के बाद पुलिस बदमाशों के भागने से लेकर उनके यहां पहुंचने तक की सीसीटीवी से सुराग ढूंढ रही है। साथ ही आसपास के सभी होटल-धर्मशालाएं और आश्रमों के भी रिकॉर्ड खंगाल रही है। अभी तक की जांच में ये बात निकलकर सामने आई है कि बदमाश 29 अगस्त को ही हरिद्वार पहुंच गए थे और यहीं रुककर रेकी कर रहे थे। एसएसपी प्रमेंद्र तोमर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, कुछ जानकारियां मिली हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिमाचल में डकैती की कोशिश की वीडियो भी आई सामने

हरिद्वार में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की हिमाचल के ऊना में भी वारदात को अंजाम देने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। हरिद्वार पुलिस ने हिमाचल पुलिस से संपर्क साधा, तो ये बात सामने आई। आरोपियों ने जून माह में एक फाइनेंस कंपनी में डकैती डालने का प्रयास किया था, मगर कंपनी के कर्मचारियों की सतर्कता के कारण बदमाश असफल हो गए थे और भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed