फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Panchayat Election: 461 candidates in fray for 44 seats of District Panchayat

Haridwar Panchayat Election: जिला पंचायत की 44 सीटों पर मैदान में 461 प्रत्याशी, आवंटित हुए चुनाव चिन्ह

Tue, 13 Sep 2022 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Sep 2022 09:36 PM IST
सार

नौ से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सुभाष वर्मा समेत नौ के नामांकनपत्र रद्द कर दिए गए। सोमवार को नामांकन वापसी के दिन 115 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Election: 461 candidates in fray for 44 seats of District Panchayat
पंचायत चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के नाम वापसी के दिन 44 सीटों के लिए 461 प्रत्याशी चुनावी मैदान रहे गए हैं। छह से आठ सितंबर तक देवपुरा चौक स्थित जिला पंचायत कार्यालय में हुई नामांकन प्रक्रिया में जिला पंचायत सदस्य की 44 सीटों के लिए 585 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया था।

विज्ञापन


Haridwar Panchayat Election: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत नौ दावेदारों के नामांकन निरस्त
विज्ञापन


नौ से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सुभाष वर्मा समेत नौ के नामांकनपत्र रद्द कर दिए गए। सोमवार को नामांकन वापसी के दिन 115 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। 26 सितंबर को मतदान और 28 सितंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को मिला कप प्लेट, कोई घोड़े पर सवार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। किसी को कप प्लेट मिला तो कोई घोड़े पर सवार हो गया। मंगलवार को देवपुरा स्थित जिला पंचायत कार्यालय में सुबह दस बजे से ही प्रत्याशी चुनाव चिह्न लेने के लिए पहुंचने लगे। प्रत्याशियों को कप प्लेट, गमला, घुड़सवार, सूरज, गुड़िया आदि चुनाव चिह्न दिए गए। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न मिलते ही प्रचार सामग्री छपवाने के ऑर्डर कर दिए। कई प्रत्याशी चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं।

रुड़की ब्लॉक में 618 सीटों के लिए 1388 में होगा घमासान

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की नाम वापसी की प्रक्रिया में दावेदारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। रुड़की ब्लॉक में अंतिम दिन 207 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। 101 दावेदार पहले ही मैदान से बाहर चुके हैं। ऐसे में अब ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बीडीसी के 618 पदों पर 1388 दावेदार मैदान में रहे गए हैं। 



चुनाव के दूसरे चरण की प्रक्रिया ने 101 दावेदारों को मैदान से बाहर कर दिया था। इनके नामांकन कुछ न कुछ गलतियों के चलते निरस्त कर दिए गए थे। वहीं तीसरे चरण की प्रक्रिया में 207 दावेदार लड़ने से पहले खुद ही मैदान से बाहर चले गए हैं। सोमवार को नाम वापसी के दिन इन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसमें 61 ग्राम पंचायत सदस्य, 126 प्रधान और 30 बीडीसी के दावेदार थे। अब कुल 618 पदों पर 1388 दावेदार मैदान में रह गए हैं।

इसमें पंचायत सदस्य के 533 पदों पर 793 दावेदार, प्रधान के 45 पदों पर 291 दावेदार और बीडीसी के 40 पदों पर 304 दावेदार चुनाव लड़ेंगे। नाम वापसी के बाद फाइनल हुई लिस्ट से गांव का माहौल भी बदल गया है। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने बताया कि नाम वापसी के बाद जो प्रत्याशी अंत में रह गए हैं, उन्हें आज चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed