फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: UP Police Inspector son done air firing in old enmity

हरिद्वार: पुरानी रंजिश में यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर के बेटे ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

Tue, 12 Oct 2021 02:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Oct 2021 02:06 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने सोमवार रात अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइक सवार तीन युवकों की तरफ हवाई फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Haridwar News: UP Police Inspector son done air firing in old enmity
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार के कनखल में सोमवार देर रात यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर के बेटे ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंस्पेक्टर के बेटे को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

विज्ञापन


दो गुटों में चल रही पुरानी रंजिश
पुलिस के अनुसार, कनखल में युवाओं के दो गुटों में कई महीनों से रंजिश चल रही है। उत्तर प्रदेश के लोनी गाजियाबाद में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने सोमवार रात अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइक सवार तीन युवकों की तरफ हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि दूसरे गुट ने कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर के छोटे बेटे की पिटाई की थी।
विज्ञापन


दूसरे गुट को डराने के लिए की फायरिंग
जिस कारण दोनों गुटों में तनातनी बढ़ गई। दूसरे गुट को डराने के लिए ही उन्होंने फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई फायरिंग की चपेट में नहीं आया। कनखल थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed