फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News paddy harvesting begins in rural areas as post monsoon rains subside and weather turns pleasant

उत्तराखंड: मौसम सुहाना होते ही खेतों में तेज हुई धान की कटाई, कहीं पारंपरिक तो कहीं मशीनों से हो रही इस्तेमाल

Tue, 20 Oct 2026 01:23 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 20 Oct 2026 01:23 PM IST
सार

पोस्ट मानसून बारिश का दौर थमने के बाद मौसम अनुकूल होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान धान की फसल समेटने में जुट गए हैं। खेतों में कहीं पारंपरिक तरीके से कटाई हो रही है, तो कहीं आधुनिक मशीनों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Dehradun News paddy harvesting begins in rural areas as post monsoon rains subside and weather turns pleasant
धान

विस्तार

पोस्ट मानसून की बारिश थमने के बाद मौसम सुहाना होने लगा है। इसके साथ ही किसानों ने भी धान की कटाई का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को देहरादून के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों में धान की फसल काटते नजर आए। कहीं किसान पारंपरिक तरीके से फसल की कटाई कर रहे हैं, तो कहीं मशीनों की मदद से धान निकालने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

बारिश का दौर थमने और मौसम अनुकूल होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। धान की फसल पकने के बाद अब उसे समय पर समेटने की तैयारी की जा रही है। खेतों में सुबह से ही किसान कटाई के काम में जुट रहे हैं। कई स्थानों पर किसान परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर फसल काट रहे हैं, जबकि कुछ जगहों पर आधुनिक कृषि मशीनों की सहायता से धान निकालने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

धान की कटाई और मड़ाई का समय किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में मौसम साफ रहने से कृषि कार्यों को गति मिल रही है। किसान पहले खेतों से धान की फसल काटकर एकत्र कर रहे हैं। इसके बाद मशीनों की मदद से धान को अलग किया जा रहा है। इससे काम में तेजी आने के साथ समय और मेहनत की बचत भी हो रही है। उधर, बारिश थमने के बाद मौसम में आए बदलाव से आम लोगों को भी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

दिन के समय मौसम सुहाना बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में चल रही कटाई के बीच किसान अब फसल को सुरक्षित रखने और उपज को घर तक पहुंचाने में जुटे हैं। किसानों की निगाहें फिलहाल मौसम पर टिकी हैं, ताकि धान की कटाई और मड़ाई का काम बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed