फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: इस बार फीका रहा वीकेंड का शनिवार, हरकी पैड़ी पर भी कम दिखी श्रद्धालुुओं की संख्या, तस्वीरें

Sat, 09 Oct 2021 07:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Oct 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Tourist in weekend, hotel and dharamshala booking full
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड का शनिवार इस बार फीका रहा। बाजारों में वीरानी नजर आई। दुकानदार दुकानों पर ग्राहकों का इंतजार करते हुए नजर आए। अपर रोड पर यात्रियों से ज्यादा ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा व टमटम नजर आए। बीते शनिवार को दो अक्टूबर गांधी जयंती व तीन अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होने के चलते हाइवे से लेकर शहर की गलियों तक में जाम से लोगों को जूझना पड़ा था। मगर इस बार वीकेंड पर कोई खास भीड़ नजर नहीं आई।



चारधाम यात्रा 2021: बढ़ने लगी तीर्थयात्रियों की संख्या, 20 दिन में 57 हजार लोगों ने किए दर्शन

हरकी पैड़ी पर भी स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। वीकेंड का शनिवार होने के कारण धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा होने के अंदाजा लगाया जा रहा था। मगर शनिवार को हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर सीमित संख्या में श्रद्धालु नजर आए। वहीं बाजारों में भी कोई खास भीड़ दुकानों पर ग्राहकों की नजर नहीं आई। अपर बाजार, मोती बाजार, सब्जी मंडी, बड़ा बाजार के दुकानदार दुकानों पर ग्राहकों का इंतजार करते हुए नजर आए।

वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर पुलिस ने इस बार यातायात व डायवर्जन प्लान पूरी तरह से तैयार किया हुआ था। अपर रोड, शिवमूर्ति, ललतारो पुल पर स्थानीय वाहनों को छोड़कर बाहरी राज्यों व दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों के प्रतिबंध पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ था।
 

चारधाम यात्रा की पाबंदियां हटने और वीकेंड पर एडवांस बुकिंग

Haridwar News: Tourist in weekend, hotel and dharamshala booking full
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चण्डी चौक से ललतारो पुल की तरफ किसी भी कार, बस व अन्य वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके साथ ही शिवमूर्ति से आगे ऑटो के लिए वन-वे किया गया था। शनिवार बीतने के बाद रविवार की छुट्टी में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद दुकानदारों ने लगाई है। 
Haridwar News: Tourist in weekend, hotel and dharamshala booking full
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर पार्किंग खाली-खाली नजर आई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग को छोड़कर पंतदीप पार्किंग, गड्ढा पार्किंग समेत अन्य पार्किंग पूरी तरह से खाली नजर आईं। दीन दयाल पार्किंग की ऊपरी मंजिल पर वाहनों की संख्या काफी कम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News: Tourist in weekend, hotel and dharamshala booking full
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर चौराहों व मुख्य मार्गों पर यातायात पुलिस व सीपीयू के अलावा सिविल पुलिस के सिपाहियों की तैनाती भी की गई थी। इसके साथ ही अपर रोड पर चेतककर्मी लगातार गश्त कर वाहनों को हटवाते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Haridwar News: Tourist in weekend, hotel and dharamshala booking full
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शहर में शनिवार की तरह से रविवार को भी ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। चौराहों व मुख्य सड़कों पर यातायात पुलिसकर्मी, सीपीयू व सिविल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिस तरह से पार्किंग व शहर के मुख्य मार्गों का प्लान है। वही जारी रहेगा। 
- प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक यातयात। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed