फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: उत्तराखंड में कुट्टू के आटे की पूड़ी-पकौड़ी खाकर अस्पताल में भर्ती हुए 60 लोग, मचा हड़कंप

Fri, 08 Oct 2021 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: More Than 60 people Hospitalized After Eating Kuttu flour Photos
कुट्टू के आटे के पकवान खाकर बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला

नवरात्रि में कुट्टू के आटे के पकवान खाकर उत्तराखंड के तीन शहरों में 60 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। ऋषिकेश में 35, हरिद्वार में 20 और रुड़की में पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तुरंत शहर में कुट्टू के आटे के सैंपल भरने शुरू कर दिए हैं। 



ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुरकलां में कुट्टू का आटा खाने के बाद अचानक 35 लोगों को तेज सिरदर्द, उल्टी, मतली और दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद बीमारों को निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनन फानन प्रशासन और स्वास्थ्य की टीम ने अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य का जायजा लिया।

सामने आया कि सभी लोग अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदकर लाए थे। रात कुट्टू का आटा खाने के बाद लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो गया। इसके बाद बीमार लोग निजी और सरकारी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। हरिपुर कलां स्थित भागीरथी अस्पताल, माधवेंद्र अस्पताल, पीएचसी रायवाला और जिला अस्पताल हरिद्वार में मरीजों को भर्ती कराया गया।  

Uttarakhand Latest News: More Than 60 people Hospitalized After Eating Kuttu flour Photos
कुट्टू के आटे के पकवान खाकर बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला

सुबह लोगों के बीमार पड़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गई। तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, कोविड नोडल अधिकारी डॉ. संतोष पंत, थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारियों, प्रधान गीतांजलि जखमोला और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जखमोला ने विभिन्न अस्पतालों में जाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

Uttarakhand Latest News: More Than 60 people Hospitalized After Eating Kuttu flour Photos
कुट्टू के आटे के पकवान खाकर बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हरिद्वार में नवरात्रि के पहले दिन कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और पकौड़ी खाकर 20 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत पर बृहस्पतिवार रात में ही कई लोगों को जिला अस्पताल जाना पड़ा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 19 लोगों को छुट्टी दे गई जबकि एक अभी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि आटा बासी होने के कारण फूड प्वॉइजनिंग से लोग बीमार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: More Than 60 people Hospitalized After Eating Kuttu flour Photos
कुट्टू के आटे के पकवान खाकर बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला

इमरजेंसी में तैनात डॉ. सुब्रत अरोड़ा ने बताया कि सभी लोगों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण थे। उधर, प्रभारी मुख्य सीएमएस डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि ऐसा लगता है कि कुट्टू के बासी आटे के सेवन से दस्त, उल्टी और चक्कर की शिकायत हुई होगी। अलग-अलग क्षेत्रों के 19 व्यक्ति दवा लेकर लौट चुके हैं। एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे भी जल्द ही डिस्चार्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: More Than 60 people Hospitalized After Eating Kuttu flour Photos
कुट्टू के आटे के पकवान खाकर बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला

हरिपुर कलां निवासी सत्यपाल के परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। उनकी पत्नी सरोज, बेटा रोहित, सास केलावती, बेटी शिवानी और अमित को अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं, भूपतवाला निवासी बलवंत की बहन कविता, रानी और पायल की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, दोनों परिवारों के सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस रोहित ही अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य 12 लोग अलग-अलग परिवारों के थे, जो हरिपुर कलां क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed