{"_id":"60adc4022cd68771c344d053","slug":"haridwar-news-threatened-mla-to-do-video-viral-demanded-rs-1-5-crore-extortion-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विधायक से मांगी डेढ़ करोड़ की रंगदारी, पांच दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विधायक से मांगी डेढ़ करोड़ की रंगदारी, पांच दबोचे
Wed, 26 May 2021 09:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 26 May 2021 09:14 AM IST
सार
विधायक सुरेश राठौर ने एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस को शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि बेलड़ा रुड़की निवासी रणवीर गौतम ने 22 मई की शाम को उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था। इसमें बहादराबाद के बेगमपुर निवासी सुरेखा उन पर आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
महिला नेता, उसके पति और तीन अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ज्वालापुर विधायक से डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाली महिला नेता, उसके पति और तीन अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी खुद को पत्रकार बता रहे हैं और इन्हीं में एक आरोपी ने विधायक को वीडियो भेजी थी। महिला नेता विधायक की करीबी बताई जा रही है।
विज्ञापन
ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक विधायक सुरेश राठौर ने एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस को शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि बेलड़ा रुड़की निवासी रणवीर गौतम ने 22 मई की शाम को उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था। इसमें बहादराबाद के बेगमपुर निवासी सुरेखा उन पर आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
वीडियो देखने के बाद विधायक ने आरोप को नकार दिया था। इसके बाद रणवीर ने दोबारा फोन कर कहा कि वह वीडियो वायरल कर देंगे। उसने वीडियो वायरल होने से रोकने के लिए सुरेखा, उसके पति बिजेंद्र और सतीश दास निवासी खरकडी नागल सहारनपुर, एसडी गौतम निवासी भाटबेडी नागल सहारनपुर से बात करने और डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विधायक की शिकायत पर एसएसपी ने सीआईयू और ज्वालापुर की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए थे। वहीं पुलिस द्वारा तैयार की गई योजना के तहत आरोपियों को रुपये लेने के लिए बुलाया गया था। 30 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद रुपये लेने पहुंचे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए रणवीर गौतम व सतीश दास व एसडी गौतम तथाकथित पत्रकार बताए जा रहे हैं।
मार्केट में हुई वीडियो की डिमांड
विधायक की वीडियो वायरल होने की चर्चा जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली तो लोग एक-दूसरे को फोन कर वीडियो की मांग करने लगे। फोन पर कॉल करने के साथ ही व्हाट्सएप पर भी मैसेज भेजे जाने लगे।
मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। जो भी बात करनी है पुलिस से करिए। मैं अपना बयान बुधवार को जारी करूंगा।
-सुरेश राठौर, विधायक ज्वालापुर
विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला उसके पति व तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब मामले की जांच की जाएगी।
-सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार