फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Pradhan Pati arrived in meeting in place of Pradhan Officer removed him from stage

Haridwar: बैठक में प्रधान की जगह पहुंचे प्रधानपति, नाराज जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने मंच से उतारा

Tue, 11 Mar 2025 10:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Mar 2025 10:25 PM IST
सार

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉक्टर सविता पंवार प्रधान की मौजूदगी नहीं होने के चलते पास में बैठे प्रतिनिधि से उसका परिचय लिया तो प्रतिनिधि ने उन्हें अपना परिचय प्रधान पति के रूप में दिया।

विज्ञापन
Haridwar News Pradhan Pati arrived in meeting in place of Pradhan Officer removed him from stage
बैठक में प्रधानपति के पहुंचने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसीरपुर कलां में महिला ग्राम प्रधान की जगह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के तौर पर उनके पति के जाने से वहां तीखी नोंकझोक हो गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने प्रधान पति को अपने बगल में लगी कुर्सी से उठा दिया। प्रधान के न आने से बैठक नहीं हो पाई। प्रधान की तबीयत ठीक होने के बाद ही फिर से बैठक का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम नसीरपुर कलां पंचायत में खुली बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक शुरू होने से पहले ही जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉक्टर सविता पंवार प्रधान की मौजूदगी नहीं होने के चलते पास में बैठे प्रतिनिधि से उसका परिचय लिया तो प्रतिनिधि ने उन्हें अपना परिचय प्रधान पति के रूप में दिया।
विज्ञापन


Haridwar: गृह मंत्री के बेटे जय शाह का निजी सचिव बता होटल में रुका ठग, BCCI की फर्जी आईडी मिली, हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारी ने इस पर उन्हें पास की कुर्सी से उठाकर जनता में बैठने को कहा तो मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रधान प्रतिनिधि साजिद अली और अधिकारी की बहस हो गई, लेकिन, ग्राम प्रधान के पति को मंच से उतरकर जनता के बीच बैठना पड़ा। प्रधान की तबीयत खराब होने के चलते बैठक को भी स्थगित करना पड़ा। आगामी बैठक प्रधान की मौजूदगी में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed