फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Postmortem report reveals Child death at Har Ki Pauri during ganga snan Reason

हरकी पैड़ी पर बच्चे की मौत: इस वजह से गंगा में डुबकी लगवाते रहे परिजन, पोस्टमार्टम में सामने आया पूरा सच

Thu, 25 Jan 2024 07:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jan 2024 07:50 PM IST
सार

Haridwar News:  सोनिया विहार दिल्ली निवासी राजकुमार सैनी के सात वर्षीय बेटे रवि की हरकी पैड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पूछताछ में पिता ने पुलिस को बताया था कि रवि ब्लड कैंसर से पीड़ित था।

विज्ञापन
Haridwar News Postmortem report reveals Child death at Har Ki Pauri during ganga snan Reason
हरकी पैड़ी पर बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के परिवार के सात साल के मासूम बच्चे की मौत गंगा में डूबने से नहीं हुई, बल्कि खून की कमी के कारण हुई थी। ब्लड कैंसर के चलते बच्चे के शरीर में खून की बेहद कमी हो गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ के बाद बच्चे के माता-पिता, मौसी को भी छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को सोनिया विहार दिल्ली निवासी राजकुमार सैनी के सात वर्षीय बेटे रवि की हरकी पैड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पूछताछ में पिता ने पुलिस को बताया था कि रवि ब्लड कैंसर से पीड़ित था। चार दिन पहले दिल्ली एम्स में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे घर ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद वह उसे गंगा स्नान कराने लाए थे, उन्हें उम्मीद थी कि गंगा स्नान से मासूम ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


Haridwar: हरकी पैड़ी पर ब्लड कैंसर पीड़ित मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, दिल्ली से गंगा स्नान को लाए थे परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बच्चा कार में ही मूर्छित हो गया था। हरकी पैड़ी पर मासूम को अचेत अवस्था में गंगा में डुबकी लगवाते हुए देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया था। लोगों ने बच्चे की डुबोकर हत्या का आरोप लगाया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Haridwar News Postmortem report reveals Child death at Har Ki Pauri during ganga snan Reason

बुधवार देर शाम चिकित्सकों की मौजदूगी में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्लड कैंसर के चलते खून की कमी होने से बच्चे की मौत हुई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ के बाद बच्चे के माता-पिता, मौसी को जाने दिया गया।

...तो चमत्कार की आस में डुबकी लगवाते रहे परिजन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी के कारण खून की कमी होने से बच्चे की पहले ही मौत होने की पुष्टि हो गई। बताया गया कि हरिद्वार लाते समय बच्चे की कार में ही मौत हो गई थी। बच्चे को माता-पिता और मौसी हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर इसलिए गंगा में डुबकी लगवाते रहे कि कोई चमत्कार होगा और बच्चे में जान आ जाएगी। यहां लोगों ने देखकर ये मान लिया कि बच्चे को डुबोकर मारा गया है, लेकिन ऐसा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed