फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News family Killed their Five Year Old Son by drown into ganga at Har Ki Pauri Brahmakund

Haridwar: हरकी पैड़ी पर ब्लड कैंसर पीड़ित मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, दिल्ली से गंगा स्नान को लाए थे परिजन

Thu, 25 Jan 2024 07:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jan 2024 07:33 PM IST
सार

Haridwar News: श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबोकर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके माता-पिता और मौसी को घाट पर ही पकड़ कर पीट दिया।

विज्ञापन
Haridwar News family Killed their Five Year Old Son by drown into ganga at Har Ki Pauri Brahmakund
परिजनों ने बच्चे को डुबोकर मार डाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरिद्वार में दिल्ली में फूल बेचने वाले एक व्यक्ति के ब्लड कैंसर से पीड़ित सात वर्षीय बेटे की हरकी पैड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को करीब पांच मिनट तक मासूम को गंगा में डुबकी लगवाते देखकर श्रद्धालुओं ने हंगामा काटा। उसके माता-पिता, मौसी को पकड़कर हत्या का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोनिया विहार दिल्ली निवासी राजकुमार सैनी का सात वर्षीय बेटा रवि ब्लड कैंसर से पीड़ित था। इसका इलाज परिवार दिल्ली में ही करा रहा था। करीब चार दिन पहले उसे दिल्ली एम्स में भी ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे घर ले जाने के लिए कह दिया। किसी ने उन्हें जानकारी दी कि गंगा स्नान से बच्चा ठीक हो जाएगा। इसके बाद बुधवार दोपहर राजकुमार उसकी पत्नी शांति और साली सुधा बच्चे को टैक्सी से लेकर हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा में स्नान कराने लगे। जहां उसकी मौत हो गई। कई मिनट तक बच्चे को अचेत अवस्था में डुबकी लगवाते हुए देखकर आसपास खड़े श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तो बच्चे को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: पुलिस लाइन से थानों को भी आवंटित किए जाएंगी बुलेट प्रूफ जैकेट, इस घटना पर मुख्यालय ने मानी गलती

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

 

श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, हरकी पहाड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान मौके पर पहुंचे। बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेजा गया। जिस टैक्सी से तीनों लोग आए उसके चालक से भी पूछताछ की जा रही है। मासूम की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो सकेगा।

आगे पड़ा रहा मासूम, बदहवास हुई मां

घटना के बाद हरकी पैड़ी पर बच्चे की मां शांति बदहवास हो गई। मासूम का शव उसके आगे पड़ा रहा। शांति अपने होशोहवास ने नहीं थी, वो हंसती और कहती है कि उसका वचन है कि बच्चा उठकर खड़ा होगा।

श्रद्धालुओं ने हत्या का आरोप लगा तीनों को पीटा

श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबोकर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके माता-पिता और मौसी को घाट पर ही पकड़ कर पीट दिया। उसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और खूब हंगामा हुआ।

बच्चे के माता-पिता और मौसी से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed