फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Platform ticket became cheaper at railway station

यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट हुआ सस्ता, अब इतने रुपए में मिलेगा 

Wed, 24 Nov 2021 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Nov 2021 04:05 PM IST
सार

उत्तर रेलवे ने अब 30 या 50 रुपए में मिलने वाले प्लेटफॉर्म टिकट को सस्ता कर दिया है। बुधवार से रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए का मिलेगा।

विज्ञापन
Haridwar News: Platform ticket became cheaper at railway station
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट सस्ता कर दिया गया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अपने परिचितों को छोड़ने के लिए आने वाले लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट लेना पड़ता है।

विज्ञापन


अब प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए का
उत्तर रेलवे ने अब 30 या 50 रुपए में मिलने वाले प्लेटफॉर्म टिकट को सस्ता कर दिया है। बुधवार से रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए का मिलेगा। सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म टिकट सस्ता होने से अब लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

 

34 जोड़ी ट्रेनों का 30 फीसदी किराया कम
वहीं कोरोनाकाल में अब ट्रेनों से स्पेशल टैग हट गया और ट्रेन पुराने नंबर से ही संचालित हो गई हैं। हरिद्वार से संचालित होने वाली 34 जोड़ी ट्रेनों के पुराने व नए नंबर जारी किए गए हैं। जिससे रेल यात्रियों को 30 फीसदी किराया कम देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बाद रेलवे ने नियमित ट्रेनों को चलाना बंद कर दिया था। इससे यात्रियों को 15 से 30 फीसदी तक अधिक किराया देना पड़ रहा था। कोरोना संक्रमण के कारण स्पेशल टैग से ट्रेनों को संचालित करने से हरिद्वार से मुरादाबाद जाने के लिए अब स्लीपर का किराया 145 रुपये देना होगा। जबकि थर्ड एसी का किराया 505 व सेकेंड एसी का किराया 710 रुपये हो गया है।

 

जबकि शून्य का टैग लगने के दौरान हरिद्वार से मुरादाबाद का स्लीपर का किराया 188 रुपये, थर्ड एसी का 655 रुपये व सेकेंड एसी का किराया 920 रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed