हरिद्वार: फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा के नेतृत्व में लोगों ने हाईवे किया जाम, पुलिस ने भांजी लाठियां
रविवार को जनलोक पार्टी की हरिद्वार में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर रैली थी। जिसको लेकर पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पथरी में रोक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के पथरी में राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर जाम लगा दिया। लोक पार्टी के संयोजक और फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
रविवार को जनलोक पार्टी की हरिद्वार में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर रैली थी। जिसको लेकर पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पथरी में रोक दिया। इसके बाद हरिद्वार पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे हरिद्वार हाईवे बाधित हो गया।
कार्यकर्ता हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने शेर सिंह राणा से वार्ता कर जाम खुलवाने की कोशिश की। वार्ता के बाद भी जब कार्यकर्ता हटने को तैयार नहीं हुए तब पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।