फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Patanjali dairy product CEO Sunil bansal treatment was being done under the supervision of his wife

पतंजलि: कोरोना होने पर जयपुर में पत्नी की देखरेख में थे सीईओ सुनील बंसल, आयुर्वेदिक इकाई से संबंध न होने का दावा

Mon, 24 May 2021 06:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 May 2021 06:06 PM IST
सार

पतंजलि योगपीठ के डेयरी कारोबार की कमान संभालने वाले सुनील बंसल का इलाज उनकी डॉक्टर पत्नी की देख रेख में चल रहा था।

विज्ञापन
Haridwar News: Patanjali dairy product CEO Sunil bansal treatment was being done under the supervision of his wife
पतंजलि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ के डेयरी कारोबार की कमान संभालने वाले सुनील बंसल (57) का राजस्थान जयपुर में निधन हो गया। सुनील बंसल कोविड पॉजिटिव थे। सुनील बंसल का हरिद्वार पतंजलि की आयुर्वेदिक इकाई में कोई हस्तक्षेप नहीं था। बंसल गुड़गांव कार्यालय से ही पतंजलि के दूध, दही, मक्खन और घी जैसे डेयरी उत्पादों का बाजार संभाल रहे थे। 

विज्ञापन


पतंजलि योग पीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव तिजारावाला के मुताबिक, सुनील बंसल दिल्ली में रहते थे। उनकी पत्नी राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य महकमे में जयपुर में स्वास्थ्य अधिकारी हैं। 26 अप्रैल को सुनील बंसल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनकी पत्नी की देखरेख में ही जयपुर में उनका इलाज चल रहा था। 19 मई को अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया था। उनकी मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... कोरोना: योगगुरु रामदेव के डेयरी कारोबार के सीईओ सुनील बंसल का निधन, अस्पताल में थे भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि योग पीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सुनील बंसल पतंजलि के डेयरी उत्पादों का बाजार बाहर से ही देखते थे। कोविड पॉजिटिव आने के बाद जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ है। उन्होंने कहा कि बसंल का पतंजलि में हरिद्वार की आयुर्वेदिक इकाई में कोई हस्तक्षेप नहीं था।

2018 में  संभाला था पतंजलि आयुर्वेद का डेयरी कारोबार
बता दें कि सुनील बंसल ने 2018 में पतंजलि आयुर्वेद के डेयरी कारोबार का कार्यभार संभाला था। यह वह समय था जब पतंजलि कंपनी ने डेयरी प्रोडक्ट में कदम रखा था। कंपनी ने दूध, दही, छाछ और पनीर समेत अन्य उत्पादों को बेचने की अपनी योजना की घोषणा की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील बंसल ने संस्था को डेयर प्रोडक्ट तैयार करने की सलाह दी थी, जिसके बाद पतंजलि ने इसे लॉन्च करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed