फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Massive Fire Engulfs Three School Buses in Alipur Village

Haridwar: अलीपुर गांव में तीन स्कूल बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

Tue, 07 Apr 2026 10:07 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 07 Apr 2026 10:07 PM IST
सार

एक बस में लगी आग ने पास खड़ी दो अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग तेजी से फैल गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Haridwar News Massive Fire Engulfs Three School Buses in Alipur Village
बस में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव में स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में खड़ी तीन स्कूल बसों में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन


आग करीब रात 8:30 बजे लगी। एक बस में लगी आग ने पास खड़ी दो अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग तेजी से फैल गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पाते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


Dehradun News: महिला अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच की मांग, उरेडा में थीं प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। गनीमत रही कि घटना के समय कोई भी स्टाफ बसों के आसपास मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed