{"_id":"605c3a44be016340b842cfa4","slug":"haridwar-news-lpg-cylinder-blast-in-haridwar-hari-ram-ashram-tents-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः देर रात हरि राम आश्रम में लगे कुछ टेंटों में सिलिंडर फटने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः देर रात हरि राम आश्रम में लगे कुछ टेंटों में सिलिंडर फटने से लगी आग
Thu, 25 Mar 2021 01:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में बुधवार को दोपहर बाद कुंभ मेला क्षेत्र में बैरागी कैंप के बाजरीवाला की बस्ती में आग लगने के बाद देर रात को हरि राम आश्रम में लगे कुछ टेंटों में आग लग गई। पुलिस को इस घटना की सूचना रात करीब एक बजे सूचना मिली।
विज्ञापन
झोपड़ियों में आग: आशियाना बचाने के लिए दौड़ती रहीं महिलाएं और बच्चे, राख हो गए सपने, तस्वीरें...
विज्ञापन
जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सेक्टर कनखल थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर टेंडर की मदद से आग को बुझाया गया। आग से किसी के हताहत की सूचना नहीं है। आग में कनाते और तंबू जलकर नष्ट हो गए हैं। आग का कारण शॉर्ट सर्किट लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जिससे वहां रखे पांच सिलिंडर में से एक सिलिंडर फट गया था। सूचना पर लक्ष्मी टेंट हाउस के मालिक राजकुमार मौके पर पहुंच गए थे। जो सहारनपुर के हैं, जिनके टेंट हरिहर आश्रम और अन्य आश्रमों में लगने के लिए आते हैं।
मेला क्षेत्र की झुग्गियों में लगी आग, 73 झोपड़ियां राख
कुंभ मेला क्षेत्र में बैरागी कैंप के बाजरीवाला की बस्ती में बुधवार दोपहर 3:30 बजे आग लग गई थी। सूचना पर कुंभ मेला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आठ वाहनों की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग से करीब 73 झोपड़ियां राख हो गईं। इसमें 29 परिवारों के 110 लोग रहते थे।यहां करीब 300 से अधिक झोपड़ियां हैं। करीब 15 साल से लोग इनमें रहते हैं। ज्यादातर मजदूरी कर परिवार पालते हैं।
बुधवार दोपहर अचानक कुछ झोपड़ियों में आग लग गई। हवा चलने से आग की लपटें तेजी से बस्ती में फैल गईं और बड़ी संख्या में झोपड़ियों को गिरफ्त में ले लिया। लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ से आसपास के लोग बचाव के दौड़ पड़े। लोगों ने हैंडपंपों से पानी भर-भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़कती ही चली गई और लोगों को सामान बचाने तक का समय नहीं मिला।