Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Indian Railways will provide Catering Services in Many Express Trains

अच्छी खबर: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को राहत, अब कई एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगा खाना

Thu, 25 Nov 2021 07:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Nov 2021 07:12 PM IST
सार

कोरोना संक्रमणकाल में मार्च 2020 से रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर खानपान व्यवसाय और अन्य सेवाओं, जैसे कि बेडरोल, कंबल प्रदान करना आदि को बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Haridwar News: Indian Railways will provide Catering Services in Many Express Trains
खाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

रेलवे के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, और गतिमान समेत कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में कैटरिंग की सर्विस शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है। आदेश जारी होते ही आईआरसीटीसी के स्थानीय अधिकारी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


मार्च 2020 से रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर खानपान व्यवसाय और अन्य सेवाओं, जैसे कि बेडरोल, कंबल प्रदान करना आदि को बंद कर दिया था। वहीं खानपान सेवाओं के ठप होने से लाखों लोगों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है। कोरोना काल के बाद स्थिति को देखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के बाद अब जोनल रेलवे सेवाओं और रेट लिस्ट के आधार पर वसूल किए जाने वाले खानपान शुल्क का सत्यापन करेगा। इसके साथ ही  कैटरिंग सेवा से जुड़े दाम की लिस्ट को पीआरएस सॉफ्टवेयर पर अपलोड करेगा। 
विज्ञापन


यात्रीगण ध्यान दें: 34 जोड़ी ट्रेनों से हटा स्पेशल टैग, रेल यात्रियों को किराये में 30 फीसदी मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, आईआरसीटीसी संबंधित जोनल रेलवे को तारीख के बारे में सूचित करेगा, जब से एआरपी के अंतर्गत आने वाली यात्रा के लिए ट्रेन में पके हुए भोजन के साथ ऑनबोर्ड खानपान सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी। आईआरसीटीसी को उन ई-टिकट यात्रियों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से सूचित करने की सलाह दी गई है, जिन्होंने पहले से ही टिकट बुक कर ली है।

Trending Videos

बुक किए गए टिकटों के लिए आईआरसीटीसी देगा सुविधा

पहले से बुक किए गए टिकटों के लिए आईआरसीटीसी अपनी वेबसाइट पर खानपान सेवाओं का विकल्प चुनने और अग्रिम देय शुल्क का भुगतान करने की सुविधा प्रदान करेगा। यह सुविधा ई-टिकट के साथ-साथ काउंटर टिकट यात्रियों के लिए भी उपलब्ध होगी। वहीं जिन यात्रियों ने पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग कर ली है और कैटरिंग का विकल्प नहीं चुना है, उनको ट्रेन में डिमांड पर पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनबोर्ड टिकट चेकिंग स्टाफ अनुमोदित दर सूची के अनुसार देय खानपान शुल्क लेगा।

ट्रेनों में कैटरिंग की सुविधा को फिर से चालू करने का आदेश रेलवे बोर्ड की और से जारी किया गया है। बुकिंग के आधार पर कैटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। 
- अमित राणा, आफिसर हरिद्वार आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed