फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Special tag removed from 34 pairs of trains, passengers Get 30 percent relief in fare

यात्रीगण ध्यान दें: 34 जोड़ी ट्रेनों से हटा स्पेशल टैग, रेल यात्रियों को किराये में 30 फीसदी मिली राहत   

Tue, 23 Nov 2021 09:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Nov 2021 09:13 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद रेलवे ने नियमित ट्रेनों को चलाना बंद कर दिया था। उसके स्थान पर नियमित ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Haridwar News: Special tag removed from 34 pairs of trains, passengers Get 30 percent relief in fare
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोनाकाल में ट्रेनों पर स्पेशल ट्रेनों का किराया तीन गुना तक हो गया था। अब ट्रेनों से स्पेशल टैग हट गया और ट्रेनें पुराने नंबर से ही संचालित हो गई हैं। हरिद्वार से संचालित होने वाली 34 जोड़ी ट्रेनों के पुराने व नए नंबर जारी किए गए हैं। जिससे रेल यात्रियों को 30 फीसदी किराया कम देना होगा। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण फैलने के बाद रेलवे ने नियमित ट्रेनों को चलाना बंद कर दिया था। उसके स्थान पर नियमित ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाना शुरू कर दिया था। पुराने ट्रेन के नंबर के आगे से एक या दो हटाकर शून्य कर दिया था। इससे यात्रियों को 15 से 30 फीसदी तक अधिक किराया देना पड़ रहा था। अब कोरोना संक्रमण का असर कम होने के बाद रेल प्रशासन 15 नवंबर से नियमित स्पेशल ट्रेनों का धीरे-धीरे नंबर बदलने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


जिस ट्रेन के नंबर से शून्य हटाया जा रहा है, उस ट्रेन का किराया 30 फीसदी तक कम हो जाता है। कोरोना काल में ट्रेनों का किराया कम होने से रेलवे की आमदनी 80 फीसदी तक कम हो गई थी। लेकिन, पिछले सप्ताह से किराए में 30 फीसदी कमी कर दी गई है। इससे ट्रेनों में फिर से यात्रियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लीपर क्लास का किराया 145 हुआ

कोरोना संक्रमण के कारण स्पेशल टैग से ट्रेनों को संचालित करने से हरिद्वार से मुरादाबाद जाने के लिए अब स्लीपर का किराया 145 रुपये देना होगा। जबकि थर्ड थ्री का किराया 505 व सेकेंड एसी का किराया 710 रुपये हो गया है। जबकि शून्य का टैग लगने के दौरान हरिद्वार से मुरादाबाद का स्लीपर का किराया 188 रुपये, थर्ड एसी का 655 रुपये व सेकेंड एसी का किराया 920 रुपये था। 

34 ट्रेनों के नए व पुराने नंबर जारी 
स्पेशल बनकर संचालित होने वाली ट्रेनें दोबारा अपने पुराने नाम व नंबर से पहचानी जाएंगी। इनके आगे लगा शून्य हटा दिया गया है। यात्रियों की जानकारी के लिए हरिद्वार से संचालित होने वाली 34 जोड़ी ट्रेनों के पुराने व नए नंबर जारी किए गए हैं। 

रेलवे मुख्यालय के आदेश के बाद जीरो का टैग ट्रेनों से हटाया गया है। इसके साथ ही किराए में भी 30 फीसदी की कमी हुई है।
- सुधीर कुमार सिंह, प्रवर वाणिज्य मंडल प्रबंधक, मुरादाबाद रेल मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed