फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Hotel businessman murder case Nandu had given contract from London

Haridwar: होटल कारोबारी की हत्या...लंदन से नंदू ने इसलिए दी थी सुपारी, पंजाब से दो शूटर गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 01:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Jun 2025 01:26 PM IST
सार

हरियाणा निवासी 25 वर्षीय होटल कारोबारी अरुण पुत्र सत्यवान पर दो जून को खड़खड़ी सूखी नदी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी।

विज्ञापन
Haridwar News Hotel businessman murder case Nandu had given contract from London
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी में होटल कारोबारी पर फायरिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस और सीआईयू की टीम ने पंजाब से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा की जेल में बंद मंजीत महल गैंग के सदस्य की पैरवी कोर्ट में करने पर लंदन से नंदू ने होटल कारोबारी को मारने के लिए सुपारी दी थी। एक टीम फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर पुलिस अधीक्षक के मायापुर स्थित कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सांपला रोहतक हरियाणा निवासी 25 वर्षीय होटल कारोबारी अरुण पुत्र सत्यवान पर दो जून को खड़खड़ी सूखी नदी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरुण ने अपने साथी के साथ यहां होटल लीज पर लिया है। उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


Roorkee: चार साल पहले युवती की हत्या के मामले में आया फैसला, एक को मौत की सजा, दूसरे को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल रितेश शाह और सीआईयू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश में लगाई गई। टीमों ने हरिद्वार से लेकर यूपी, पंजाब, हरियाणा तक करीब एक हजार से अधिक सीसीटीवी खंगाले। मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से खोजबीन करते हुए बुधवार को पंजाब के फगवाड़ा से आरोपी मानव हंस निवासी हरगोविन्द नगर थाना सिटी फगवाड़ा कपूरथला पंजाब और गौरव कुमार निवासी बीडीओ बहराय नवांशहर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार दोनों शूटर नंदू उर्फ कपिल सागवान गैंग से जुड़े हैं। नंदू उर्फ कपिल वर्तमान में लंदन में है। नंदू और मंजीत महल गैंग में टकराव है। मंजीत महल ने वर्ष 2016 में नंदू के जीजा डाॅक्टर उर्फ सुनील की हत्या कर दी थी। तब से दोनों गैंगों के बीच गैंगवार चली आ रही है। मंजीत महल गैंग का सदस्य गौरव उर्फ लक्की वर्तमान में झज्जर हरियाणा जेल में बंद है। होटल संचालक अरुण गौरव के मामा का पुत्र है। अरुण उर्फ सुक्खा इस केस में गौरव की कोर्ट में पैरवी कर रहा है। इसी रंजिश के चलते नंदू ने विदेश से अरुण की सुपारी अपने गैंग के सदस्य हिमांशु सूद को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed