{"_id":"67002a59bf1545ab540a596d","slug":"haridwar-news-furniture-businessman-wife-jumped-into-ganga-nahar-and-died-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फर्नीचर कारोबारी की पत्नी ने सिंहद्वार पुल से गंगनहर में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फर्नीचर कारोबारी की पत्नी ने सिंहद्वार पुल से गंगनहर में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 04 Oct 2024 11:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:22 PM IST
सार
महिला ने सिंहद्वार पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। जल पुलिस ने उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक फर्नीचर कारोबारी की पत्नी ने गंगनहर में छलांग लगा दी। बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया की मृतका की पहचान रेनू (58) पत्नी तिलकराज अरोड़ा निवासी ग्रीन व्यू एनक्लेव रेलवे रोड के रूप में हुई है। बताया कि महिला ने सिंहद्वार पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
Uttarakhand: चौखंबा आरोहण के लिए गई दो विदेशी महिला पर्यटक लापता, खोज में जुटी SDRF और वायुसेना
विज्ञापन
जल पुलिस ने उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।