फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Two foreign female tourists who went to climb Chaukhamba 3 are missing

Uttarakhand: चौखंबा आरोहण के लिए गई दो विदेशी महिला पर्यटक लापता, खोज में जुटी SDRF और वायुसेना

Fri, 04 Oct 2024 06:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2024 06:23 PM IST
सार

तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए।

विज्ञापन
Uttarakhand News Two foreign female tourists who went to climb Chaukhamba 3 are missing
चौखंबा आरोहण के लिए गई महिला पर्यटक लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर गई दो विदेशी महिला पर्यटक वहां फंस गईं। शुक्रवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिल पाई। वन विभाग ने एसडीआरएफ से हेलीकॉप्टर भेजकर सर्च अभियान चलाने के लिए मदद मांगी है, जबकि जिला प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान के लिए देहरादून से रवाना हो गई है। शनिवार को दोनों विदेशी पर्यटकों की ढूंढखोज की जाएगी। 

विज्ञापन


6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। उनके पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है। 
विज्ञापन


KAZIND 2024: भारत-कजाकिस्तान के सैनिकों ने गौचर हवाई पट्टी पर की पैराशूट लैंडिंग, साझा किए तकनीकी अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए। महिला पर्यटकों ने पेजर से अपनी एंबेसी से संपर्क किया। जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया। शुक्रवार सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टरों ने सरसावा (सहारनपुर) एयरबेस से उड़ान भरी और बदरीनाथ से लगी चौखंबा-थ्री चोटी पर सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है। 

बृहस्पतिवार शाम को विदेशी पर्यटकों के चौखंबा में फंसने की सूचना मिली थी। जिस पर शुक्रवार सुबह वायुसेना से सर्च अभियान के लिए अनुरोध किया गया। वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब एनडीआरएफ देहरादून के कमांडेंट को सर्च अभियान के लिए पत्र लिखा गया। एनडीआरएफ की टीम देहरादून से चमोली के लिए रवाना हो गई है। शनिवार को फंसे पर्यटकों को निकालने का प्रयास किया जाएगा। 
- संदीप तिवारी, जिलाधिकारी चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed