फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Drug addict son killed his mother for not transferring House to his name Police arrested

रिश्तों का कत्ल: मकान नाम नहीं किया तो नशेड़ी बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, मां को दे डाली खाैफनाक माैत

Thu, 22 Aug 2024 11:53 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Aug 2024 11:53 AM IST
सार

Haridwar Crime News: पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में सावन ने कहासुनी के बाद अपनी मां कमलेश की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Haridwar News Drug addict son killed his mother for not transferring House to his name Police arrested
आरोपी बेटा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में फावड़े से हमलाकर अपनी मां को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है। वह लगातार अपनी मां पर मकान अपने नाम करने का दबाव रहा रहा था, लेकिन मां उसे नशेड़ी होने के चलते मकान उसके नाम करने से मना कर रही थी। इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ और उसने मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी देहात स्वप्न सिंह किशोर ने बताया कि मंगलवार को पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में सावन ने कहासुनी के बाद अपनी मां कमलेश की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। मां के शव को बाथरूम में डाल कर फरार हो गया था। भागते समय युवक को खून से सना देख पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो घटना का पता चला था। घटना के दौरान सावन का भाई व पिता काम पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के पति सूरजभान की तहरीर पर आरोपी सावन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


हैवान बना बेटा: नशे के लिए पैसे न दिए तो मां के सिर पर फावड़े से वार कर मार डाला, बाथरूम में शव डालकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बुधवार को आरोपी सावन को धनपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे की हालत में घर पहुंचा था, उसने मां कमलेश से मकान अपने नाम कराने की बात कही।

के इन्कार करने पर उसने मां के साथ मारपीट की और उसके बाद फावड़े और डंडे से हमला कर मां की हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सावन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed