फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress a camp wants Priyanka Gandhi to contest elections from Haridwar Los seat

Uttarakhand: इस हॉट सीट पर प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाना चाहता है कांग्रेस का एक खेमा, इन दिग्गजों की भी नजर

Wed, 24 Jan 2024 01:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Jan 2024 01:44 PM IST
सार

जिलाध्यक्षों की बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  को प्रत्याशी बनाने की पैरवी की थी। 26 जनवरी को पांचों लोकसभा सीटों में प्रत्याशियों को लेकर पार्टी की केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी उत्तराखंड आएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress a camp wants Priyanka Gandhi to contest elections from Haridwar Los seat
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस में एक खेमे का तर्क है कि प्रियंका गांधी को टिकट देने पर पार्टी में किसी स्तर पर विरोध नहीं होगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में काम करेंगे। प्रदेश की पांच लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सबसे हॉट हरिद्वार सीट पर बेशक कांग्रेस के दिग्गज हरीश रावत और डॉ. हरक सिंह रावत की नजर हो, लेकिन पार्टी का एक खेमा किसी बड़े चेहरे पर दांव लगाने के पक्ष में है। इस खेमे ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हरिद्वार की चुनावी पिच पर उतारने की वकालत की है।

विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के मुताबिक, पिछले महीने जिलाध्यक्षों की बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने प्रियंका को हरिद्वार सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू नहीं की है। 26 जनवरी को पांचों लोकसभा सीटों में प्रत्याशियों को लेकर पार्टी की केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी उत्तराखंड आएगी।

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों में कांग्रेस टिकट के लिए दावेदार रणनीति बनाने में जुट गए हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी में एक खेमा ऐसा है जो हरिद्वार सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ाने के पक्ष में है। हरिद्वार सीट से पार्टी टिकट के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले नेता को मिल सकता है टिकट
इसके अलावा पार्टी के अन्य नेता भी टिकट पर दावेदारी की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी नेता ने खुल कर चुनाव लड़ने का एलान नहीं किया है। लेकिन 26 जनवरी को केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के सामने दावेदार अलग-अलग सीटों से टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रीनिंग कमेटी अपने स्तर पर लोकसभा क्षेत्रों में सर्वे कराएगी। चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले नेता को टिकट देने पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगी।

कांग्रेस में एक खेमे का तर्क है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव मैदान में उतारने से हरिद्वार सीट पर कांग्रेस आसानी से जीत हासिल कर सकती है। प्रियंका को टिकट देने पर पार्टी में किसी स्तर पर विरोध नहीं होगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में काम करेंगे।

लोकसभा क्षेत्रों में सर्वे करेगी कमेटी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक दिसंबर माह में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी को हरिद्वार सीट से टिकट देने की बात रखी थी। अभी तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में ऐसा कोई प्रस्ताव या विचार नहीं किया गया है। केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी सभी लोकसभा क्षेत्रों में सर्वे करेगी। जिसके आधार पर पार्टी हाईकमान ही प्रत्याशी पर निर्णय लेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: दो फरवरी को अयोध्या जाएगी पूरी धामी कैबिनेट, श्री राम मंदिर के करेगी दर्शन

कांग्रेस रिस्क लेने की स्थिति में नहीं, चुनाव जीतने वाले को पार्टी देगी टिकट

कांग्रेस के लिए आगामी लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। पार्टी किसी तरह का रिस्क लेने की स्थिति में नहीं है। इस समय देश को खतरा है। महिला और किसानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का उत्पीड़न हो रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा को रोकना है। ताकि देश को सुरक्षित कर सके। -करन माहरा, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed