फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mansa Devi Mandir History in Hindi: Haridwar Mansa Devi Temple Miraculous Tree Fulfills All Wishes

Mansa Devi Mandir: शिवालिक पर्वत पर इस मंदिर में है 'चमत्कारी वृक्ष', डोरी बांधने से पूरी होती है मुराद

Mon, 20 Mar 2023 05:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Mar 2023 05:40 PM IST
सार

Haridwar Mansa Devi Temple मां मनसा देवी मंदिर में वर्षभर देवी के दर्शन के लिए भीड़ जुटी रहती है। यहां स्नोही वृक्ष पर डोरी बांधने की भी परंपरा है।

विज्ञापन
Mansa Devi Mandir History in Hindi: Haridwar Mansa Devi Temple Miraculous Tree Fulfills All Wishes
मनसा देवी मंदिर

विस्तार

हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर शिवालिक पर्वत श्रृंखला के मुखशिखर पर स्थित है। मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। मंदिर में मां की दो मूर्तियां स्थापित हैं। एक प्रतिमा में उनके तीन मुख और पांच भुजाएं हैं। जबकि दूसरी प्रतिमा में आठ भुजाएं हैं। मां कमल और सर्प पर विराजित हैं।

विज्ञापन


Haridwar: अद्भुत और अनोखी है 'मायापुरी' की शक्तिपीठ की कहानी, यहीं गिरी थी माता सती की नाभि और दिल
विज्ञापन


वर्षभर देवी के दर्शन के लिए मंदिर में भीड़ जुटी रहती है। यहां स्नोही वृक्ष पर डोरी बांधने की भी परंपरा है। जो व्यक्ति माता के मंदिर में आता है मनोकामना पूरी करने के लिए मंदिर परिसर स्थित पेड़ की शाखाओं में धागा बांधता है। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु बांधा धागा खोलने के लिए दोबारा मंदिर में आते हैं। नवरात्र में मंदिर में बेहताशा भीड़ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mansa Devi Mandir History in Hindi: Haridwar Mansa Devi Temple Miraculous Tree Fulfills All Wishes
मनसा देवी

यहां गिरी थीं अमृत की बूंदें

मनसा का शाब्दिक अर्थ है ‘इच्छा पूर्ण करने वाली’। मान्यता है कि मंदिर का निर्माण वर्ष 1811 से 1815 के बीच हुआ है। राजा गोला सिंह ने इसका निर्माण कराया। मान्यता है कि मंदिर उन चार स्थानों में से एक है, जहां समुद्र मंथन के बाद निकली अमृत की कुछ बूंदें गिरी थीं। बाद में इस स्थान पर माता के मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर का उल्लेख स्कंदपुराण में है। मनसा देवी को 10वीं देवी माना गया है।

मान्यता है कि एक बार जब महिषासुर नाम के राक्षस ने देवताओं को पराजित कर दिया। तब देवताओं ने देवी का स्मरण किया और देवी ने प्रकट होकर महिषासुर का वध कर दिया। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी बताते हैं, देवी ने हरिद्वार के शिवालिक मालाओं के मुख्य शिखर के पास विश्राम किया और इसीलिए यहां मनसा देवी मंदिर की स्थापना हुई। कालांतर में यहां मंदिर बना और मां मनसा देवी की मूर्ति स्थापित की गई।

Mansa Devi Mandir History in Hindi: Haridwar Mansa Devi Temple Miraculous Tree Fulfills All Wishes
मनसा देवी रोपवे

ऐसे पहुंचा जा सकता है मंदिर

हरिद्वार अपर रोड से मां मनसा देवी मंदिर का रास्ता है। अपर रोड से पैदल करीब दो किमी का रास्ता है। साथ ही यहां रोप-वे की सुविधा भी है। हरिद्वार रेलवे और रोडवेज स्टेशन से रिक्शा, तांगा, आटो, ई-रिक्शा से आसानी से अपर रोड तक पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed