फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar MahaKumbh Mela 2021 in Haridwar News: 18 Trains Will Run from 10th January

Maha Kumbh Mela 2021: 10 जनवरी से पटरी पर दौड़ेंगी 18 ट्रेनें, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

Wed, 06 Jan 2021 07:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Jan 2021 07:09 PM IST
सार

  • लॉकडाउन से बंद पड़ा था संचालन, यात्रियों को मिलेगी राहत 

विज्ञापन
Haridwar MahaKumbh Mela 2021 in Haridwar News: 18 Trains Will Run from 10th January
महा कुंभ मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में लॉकडाउन के बाद से बंद पड़ी ट्रेनों का संचालन फिर शुरू होने वाला है। रेलवे ने 10 जनवरी से 18 ट्रेनों को फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। कुंभ मेले से पहले एक साथ इतनी ट्रेनें चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, कई ट्रेनों का संचालन न्यू ऋषिकेश ये किया जाएगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लगने से पहले ही ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को घरों तक पहुंचाने के लिए केवल श्रमिक एक्सप्रेस चलाई गई। अनलॉक शुरू होने के बाद कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन यह इनकी संख्या काफी कम है।
विज्ञापन


हरिद्वार का व्यापारी वर्ग भी लंबे समय से सभी ट्रेनों का संचालन शुरू करने का मांग कर रहे हैं। अब रेलवे प्रशासन ने 18 ट्रेनों का संचालन दस जनवरी से शुरू करने का आदेश जारी किया गया है। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर (सीएचजी) राजेश कुमार की ओर से जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है शेडयूल

हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 12369-70, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 12317-18, हरिद्वार-श्रीगंगा नगर एक्सप्रेस 14711-12, देहरदून-हावड़ा दून एक्सप्रेस 3009-10, बांद्रा से हरिद्वार एक्सप्रेस 19019-20, कुचीबेली-देहरादून एक्सप्रेस 22659-60, पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस 18477-78, ओखा-देहरादून एक्सप्रेस 19565-66, अहमदबाद-देहरादून एक्सप्रेस 19032-32, वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस 14265-66, देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस 14631-32, हरिद्वार-प्रयाग एक्सप्रेस 14229-30, हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस 4605-06, प्रयाग-देहरादून लिंक एक्सप्रेस 14113-14, काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 14119-20, हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस 12053-54, लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एक्सप्रेस 12171-72, बिकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस 14717-18 ट्रेन शामिल हैं।

इसके अलावा दून एक्सप्रेस देहरादून के बजाय योग नगरी न्यू ऋषिकेश 3009-10, कुचीबेली एक्सप्रेस 22659-60 देहरादून के बजाय योग नगरी न्यू ऋषिकेश, उत्कल एक्सप्रेस 18477-78 हरिद्वार, अहमदाबाद एक्सप्रेस 1903-32 हरिद्वार के बजाय योग नगरी न्यू ऋषिकेश से चलेगी। प्रयाग एक्सप्रेस 14229-30, ऊधमपुर एक्सप्रेस 19609-10, जम्मूतवी एक्सप्रेस 14605-06 हरिद्वार तक आने की बजाए योग नगरी न्यू ऋषिकेश तक जाएगी। कुंभ एक्सप्रेस 12369-70 हरिद्वार से चलने की बजाय देहरादून से चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed