फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress's struggle against the government's policies will continue: Godiyal

सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा: गोदियाल

Mon, 02 Nov 2026 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Congress's struggle against the government's policies will continue: Godiyal
देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन की संयुक्त वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन दलों की महारैली से केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि देश की जनता अब जनविरोधी नीतियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। जब तक देश से भाजपा की जनविरोधी सरकार को सत्ता से हटाया नहीं जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की अस्मिता और सम्मान की लड़ाई है। इसमें प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, रामलीला मैदान की रैली के साथ देश एक नए युग में प्रवेश करने के साथ लोकतंत्र की ताकत और जनता की आवाज सर्वोपरि होगी। एक नया समय आएगा और नया सवेरा आएगा। रैली में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड़, विक्रम सिंह नेगी, लखपत बुटोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश मीडिया अध्यक्ष राजीव महर्षि, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिनव थापर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed