हरिद्वार में कुंभ के साथ अब शारदीय कांवड़ यात्रा की पूरी रौनक है। बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत भी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। शिवभक्तों ने गंगा स्नान के बाद कांवड़ उठाई और अपने अपने जिलों के लिए रवाना हुए। महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में गंगाजल चढ़ाया जाना है। लगातार तीन दिन तक पेशवाइयों की धूम के बाद तीर्थनगरी में शनिवार को कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार रात से ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह होते ही कांवड़ यात्रियों ने कांवड़ उठाई और अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। यह क्रम सुबह से शाम तक जारी था। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सबसे ज्यादा कांवड़ियों की वापस हुई। यह मार्ग बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठा। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों के साथ ही अपर रोड पर दिनभर पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। इस दौरान पुलिस को हरकी पैड़ी की तरफ जाने वाले अपर रोड को बंद करना पड़ा। वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा गया।
हरिद्वार कुंभ 2021ः कुंभनगरी में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने स्नान करके उठाई कांवड़, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 07 Mar 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन