हरिद्वार कुंभ 2021: महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर अलग रहेंगी पुलिस व्यवस्थाएं, तैयारियां शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 मार्च को महाशिवरात्रि पर होने वाले शाही स्नान को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के साथ यातायात के लिए योजना बनाई जा रही है। कुंभ मेला पुलिस, प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में इसको लेकर मंथन किया गया।
कुंभ 2021ः जूना अखाड़े में शुरू हुई पहले शाही स्नान की तैयारी, तालमेल के लिए होगी अखाड़ों की बैठक
बैठक में आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने कहा कि शिवरात्रि के दिन पुलिस व्यवस्थाएं कुछ अलग रहेंगी। शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी और आसपास के इलाके में नगर निगम के सफाई वाहनों को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। यहां की सफाई एक दिन पहले की कराई जाएगी।
कुंभ मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आहूत बैठक में पुलिस महानिदेशक कुंभ संजय गुंज्याल ने कहा कि सेक्टर पुलिस ऑफिसर और मजिस्ट्रेट प्राथमिकता के आधार पर शाही स्नान से पहले सभी काम पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि बैरीकेड की मजबूती को पहले से देख लिया जाए।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने कोरोना से संबंधित जारी गाइडलाइन के दिशा-निर्देश को अच्छे से समझने और उनका सही से पालन कराने का सभी को निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जल निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग, वन विभाग एवं अन्य उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को आगामी शिवरात्रि शाही स्नान पर्व से पहले सभी काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा।
अधिकारियों को आपस मे तालमेल बनाने की हिदायत
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को आपस मे तालमेल बनाने की हिदायत दी और कहा की हर सेक्टर में अपने स्तर पर एक क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) बना लें। एसएसपी कुंभ जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने सेक्टर पुलिस ऑफिसर और सेक्टर मजिस्ट्रेट के समन्वय बनाने को कहा। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने कुंभ के साथ कांवड़ियों की भीड़ नियंत्रण के लिए सुझाव दिए।
अपर रोड पर निकलने वाली गलियां रहेंगी बंद
शाही स्नान के दिन मोती बाजार की जो भी गलियां अपर रोड पर निकलती वह सभी बंद रहेंगी। शाही स्नान के मार्ग पर पड़ने वाले भवनों की छत और छज्जे की मजबूती भी पुलिसकर्मी जांच करेंगे। इसकेे साथ ही छतों पर रूफ टॉप ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
मेला कंट्रोल रूम में बनेगा वॉर रूम
मेला कंट्रोल रूम में एक वॉर रूम बनाया जाएगा। यहां हर विभाग का एक-एक सक्षम अधिकारी स्नान के दौरान मौजूद रहेगा। किसी भी विभाग से समस्या आने पर उसका हल करेंगे। वहीं स्नान के दौरान घाटों पर पूजा पाठ, प्लास्टिक कैन बिक्री, भिक्षावृत्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।
शाही स्नान के रूट का निरीक्षण
नौ मार्च को सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस ऑफिसर शाही स्नान का रूट देखेंगे। इसके लिए जो भी व्यवस्थाएं होंगी, वह जल्द से जल्द पूरी करवाई जाएंगी। वहीं शाही स्नान की कवरेज करने के लिए मालवीय द्वीप पर मीडिया प्लेटफार्म पर मीडियाकर्मी मौजूद रहेंगे।