फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Leader Phanindranath Fake Facebook Account Created Using Name and Photo Cyber Fraud Alert

देहरादून: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, सतर्क रहने की अपील

Fri, 25 Sep 2026 11:38 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 25 Sep 2026 11:38 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी की पहचान का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की कोशिश सामने आई है। फर्जी प्रोफाइल से लोगों से संपर्क कर व्हाट्सएप नंबर मांगे जा रहे हैं और खरीद-बिक्री से जुड़े संदेश भी भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Leader Phanindranath Fake Facebook Account Created Using Name and Photo Cyber Fraud Alert
फणीन्द्रनाथ शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर अज्ञात साइबर ठगों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदेश भेजकर व्हाट्सएप नंबर मांगे जा रहे हैं, साथ ही सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े संदिग्ध मैसेज भी प्रसारित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड तीन तलाक और हलाला पीड़ित बेसहारा महिलाओं को देगा मुफ्त आवास, प्रस्ताव अगले माह

विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए फणींद्रनाथ शर्मा ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फर्जी अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, मित्रों और आमजन से ऐसे किसी भी संदेश का जवाब न देने, व्यक्तिगत जानकारी व व्हाट्सएप नंबर साझा न करने तथा किसी भी तरह के लेन-देन से बचने की अपील की है। साथ ही, उक्त फर्जी अकाउंट को तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed