तीर्थनगरी हरिद्वार में महाकुंभ के लिए पावनधाम में 150 बेड का बेस अस्पताल तैयार हो गया है। अस्पताल जर्मन हैंगर तकनीकी से बनाया गया है। पूरा अस्पताल वातानुकूलित है। 2100 वर्ग मीटर में अस्पताल तैयार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इसी माह सौंपा जाएगा। अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी और सीसीयू से लेकर मोर्चरी बनाई गई है। अस्पताल में एक शिफ्ट में 18 डाक्टर ड्यूटी पर तैनात होंगे। अस्पताल में ओटी और फार्मेसी विभाग भी बनाए गए हैं। वर्न यूनिट भी लगाई गई हैं। चार शव की क्षमता की मोर्चरी भी तैयार की गई है। स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल हस्तांतरित होने के साथ इसमें वेंटिलेटर, एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड समेत कई जांच मशीनें लगाई जाएंगी। इमरजेंसी 24 घंटे संचालित होगी। अस्पताल में दस-दस बेड के आईसीयू और सीसीयू बनाए गए हैं। सात ओपीडी कक्ष बनाए गए हैं। 90 से 100 मरीजों वेटिंग हॉल तैयार किया गया है। 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। अस्पताल बारिश और धूप से पूरी तरह सुरक्षित है। आग से बचाव के लिए हर जगह पर स्मोक डिडेक्टर लगाए गए हैं। तस्वीरों में देखें भव्य अस्पताल...
हरिद्वार कुंभ 2021ः 150 बेड का बेस अस्पताल तैयार, ओपीडी, आईसीयू, सीसीयू से लेकर मोर्चरी तक बनी, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन