फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार कुंभ 2021ः 150 बेड का बेस अस्पताल तैयार, ओपीडी, आईसीयू, सीसीयू से लेकर मोर्चरी तक बनी, तस्वीरें

Wed, 24 Feb 2021 10:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Feb 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2021 news: 150-bed base hospital ready, built from OPD, ICU, CCU to Morchery
150 बेड का बेस अस्पताल तैयार - फोटो : अमर उजाला

तीर्थनगरी हरिद्वार में महाकुंभ के लिए पावनधाम में 150 बेड का बेस अस्पताल तैयार हो गया है। अस्पताल जर्मन हैंगर तकनीकी से बनाया गया है। पूरा अस्पताल वातानुकूलित है। 2100 वर्ग मीटर में अस्पताल तैयार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इसी माह सौंपा जाएगा। अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी और सीसीयू से लेकर मोर्चरी बनाई गई है। अस्पताल में एक शिफ्ट में 18 डाक्टर ड्यूटी पर तैनात होंगे। अस्पताल में ओटी और फार्मेसी विभाग भी बनाए गए हैं। वर्न यूनिट भी लगाई गई हैं। चार शव की क्षमता की मोर्चरी भी तैयार की गई है। स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल हस्तांतरित होने के साथ इसमें वेंटिलेटर, एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड समेत कई जांच मशीनें लगाई जाएंगी। इमरजेंसी 24 घंटे संचालित होगी। अस्पताल में दस-दस बेड के आईसीयू और सीसीयू बनाए गए हैं। सात ओपीडी कक्ष बनाए गए हैं। 90 से 100 मरीजों वेटिंग हॉल तैयार किया गया है। 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। अस्पताल बारिश और धूप से पूरी तरह सुरक्षित है। आग से बचाव के लिए हर जगह पर स्मोक डिडेक्टर लगाए गए हैं। तस्वीरों में देखें भव्य अस्पताल...


यह भी पढ़ें... हरिद्वार कुंभ मेला 2021: पांच महिला संत समेत 23 संतों की होगी महामंडलेश्वर पद पर ताजपोशी
 

Haridwar Kumbh 2021 news: 150-bed base hospital ready, built from OPD, ICU, CCU to Morchery
150 बेड का बेस अस्पताल तैयार - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों से लैस है। चारों तरफ पानी की लाइनें बिछाई गई हैं। जिसमें दस नोजल लगाए गए हैं। हर समय पचास हजार लीटर पानी स्टोर रहेगा। 

यह भी पढ़ें...हरिद्वार कुंभ 2021: दीवार पर बनाए धार्मिक चित्रों के आगे ही लगवा दिए गए शौचालय, तस्वीरें

Haridwar Kumbh 2021 news: 150-bed base hospital ready, built from OPD, ICU, CCU to Morchery
150 बेड का बेस अस्पताल तैयार - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल के बाहर परिसर में कैंटीन और पेयजल सुविधा भी होगी। कोविड से बचाव के लिए पैर से संचालित दस नल लगाए गए हैं। नलों में फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2021 news: 150-bed base hospital ready, built from OPD, ICU, CCU to Morchery
150 बेड का बेस अस्पताल तैयार - फोटो : अमर उजाला

एक अप्रैल से महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी। 30 अप्रैल तक होने वाले महाकुंभ की अवधि भले ही एक महीने की हो, लेकिन करोड़ों श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे। श्रद्धालुओं और वाहनों के अत्यधिक दबाव की संभावना को देखते हुए मेला व जिला पुलिस-प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2021 news: 150-bed base hospital ready, built from OPD, ICU, CCU to Morchery
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डअप एरिया तैयार होने लगे हैं। 596 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगने वाले मेले में आठ किमी के दायरे में पार्किंग बनाई जाएंगी। दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed